भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

न्यूज़ीलैंड और भारत के बीच बे ओवल, माउंट मैंगनुई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लेटेस्ट स्कोर

टॉस गवांकर गेंदबाज़ी के लिए आई मेज़बान टीम की शुरुआत के काफी अच्छी रही| अपने दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज़ संजू सैमसन को चलता किया| इसी बीच न्यूज़ीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने कुल 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे उनके लिए सबसे सफ़ल गेंदबाज़ रहे| स्कॉट कुगलिन (4-0-25-2) हासिल किया| उनका साथ देते हुए हेमिश बेनेट के हाथ 1 विकेट लगी| लेकिन बाकि के गेंदबाजों के हाथ कोई सफ़लता नही लगी| जिसके कारण भारत अंत में 163 रनों तक पहुँच सका|

रोहित शर्मा के 60 रनों की पारी के बदुलत भारत ने न्यूज़ीलैंड के सामने रखा 164 रनों का लक्ष्य| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई भारत कि शुरुआत काफी ख़राब रही| दूसरे ओवर में ही संजू सैमसन (2) रन बनाकर पवेलियन लौट गए| एक तरफ से भारत के इन फॉर्म बल्लेबाज़ के एल राहुल (45) क्रीज़ पर रहते हुए रोहित शर्मा के साथ 88 रनों की अहम साझेदारी किया| लेकिन एक सिंगल लेने के दौरान रोहित को पैर में आया क्रैम्प जिसके बाद रोहित शर्मा (60) रन बनाकर फ़िजियो के साथ पवेलियन एंड वापस लौट गए| बाद में बल्लेबाज़ी करते हुए श्रेयस अय्यर (33) ने अंत में कुछ बड़े शॉट लगते हुए टीम के स्कोर को 150 के पार ले गए और आखिरी में मनीष पांडे (11) ने कुछ अच्छे शॉट लगाकर टीम के स्कोर को 163 रनों तक पहुँचाया|


19.6 ओवर (1 रन) सिंगल| भारतीय पारी का हुआ अंत| बोर्ड पर 163 रन लगाए टीम इंडिया ने यहाँ पर| कमाल की वापसी की है कीवी गेंदबाजों ने इस पारी में और भारत को एक बड़े स्कोर तक जाने से रोक दिया| अय्यर के बल्ले पर एक बार फिर से नहीं आई गेंद| पुल लगाने गए लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई गेंद और पॉइंट की ओर गई| सिंगल से ही काम चलाया|

19.5 ओवर (2 रन) चपाती शॉट| पॉइंट की दिशा में खेला, गैप मिला और दूसरे रन के लिए भाग खड़े हुए|

19.4 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में गेंद को पुश करते हुए रन हासिल किया|

19.4 ओवर (0 रन) वाइड!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन के काफी बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने छोड़ा और अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

19.3 ओवर (4 रन) चौका!! बड़ा ओवर भारत के लिए आता हुआ| मनीष पण्डे ड्रेसिंग रूम से सेट होकर आये हैं मानो| गुड लेंथ की गेंद पर स्क्वायर ड्राइव लगाते हुए पॉइंट के ऊपर से गैप हासिल किया और चौका ले लिया| NZ vs IND: 5th T20I: Manish Pandey hits Tim Southee for a 4! India 158/3 (19.3 Ov). CRR: 8.10

19.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा? NZ vs IND: 5th T20I: It's a SIX! Manish Pandey hits Tim Southee. India 154/3 (19.2 Ov). CRR: 7.96

19.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|

18.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक अच्छे ओवर की समाप्ति| रूम बनाकर कट करने गए अय्यर लेकिन धीमी गति की शॉर्ट पिच गेंद से चकमा खा गए| महज़ एक ही ओवर शेष|

मनीष पांडे बल्लेबाज़ी करने आये...

18.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! दूबे की छोटी सी पारी हुई समाप्त| ऊपर डाली गई गेंद को हीव करने गए थे मिड विकेट की ओर| गेंद बल्ले पर तो आई और ऊंची भी खिली लेकिन दूरी नहीं हासिल कर पाए| फील्डर गेंद के नीचे आये और एक आसान सा कैच लपक लिया| एक बार फिर से निराश करते हुए पवेलियन लौटे दूबे| NZ vs IND: 5th T20I: WICKET! Shivam Dube c Tom Bruce b Scott Kuggeleijn 5 (6b, 1x4, 0x6). India 148/3 (18.5 Ov). CRR: 7.85

18.4 ओवर (4 रन) चौका!! काफी ज़रुरत थी भारत को इस बाउंड्री की यहाँ पर| कवर्स के ऊपर से उठाकर मार दिया गेंद को और एक टप्पे के बाद गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| NZ vs IND: 5th T20I: Shivam Dube hits Scott Kuggeleijn for a 4! India 148/2 (18.4 Ov). CRR: 7.92

18.3 ओवर (0 रन) डिफेंड किया विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

18.2 ओवर (0 रन) कैच ड्राप!! 1 रन पर दूबे को मिला जीवनदान| कुगेलिन द्वारा एक टफ कैच छोड़ दिया गया| पहले अपने लेग साइड पर चले गए थे और फिर कैच राईट साइड पर कैच गया और हाथ लगाया|

18.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को अय्यर ने लेग साइड पर फ्लिक करते हुए सिंगल हासिल किया|

स्कॉट कुगेलिन (3.0-0-20-1) गेंदबाज़ी के लिए आते हुए..

17.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक सस्ते ओवर की समाप्ति| फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव किया, गैप से सिंगल हासिल किया| 18 ओवर की समाप्ति के बाद 143/2 भारत|

17.5 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद| थर्ड मैन की दिशा में गाइड करने गए थे लेकिन बीट हुए| अय्यर पूरी तरह से जूझते हुए यहाँ पर|

17.4 ओवर (0 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल, पैड्स पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए थे बल्लेबाज़, बीट हुए, पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिल गया|

17.3 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद| अय्यर ने कवर्स की दिशा में ड्राइव कर दिया| सांटनर से हुई मिसफील्ड, एक रन का मौका बन गया|

17.2 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल!! अय्यर पूरी तरह से जूझते हुए यहाँ पर| रूम बनाकर गेंद को खेलना चाहते थे लेकिन संपर्क नहीं हो पाया|

17.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गेंद को कट करने का प्रयास किया लेकिन बीट हो गए|

हेमिश बेनेट (3-0-19-1) गेंदबाज़ी करने आये...

16.6 ओवर (1 रन) एक और मिस टाइम कट शॉट अय्यर द्वारा| अंदरूनी किनारा लेकर कीपर के पास से निकल गई गेंद थर्ड मैन की ओर| एक ही रन का मौका बन पाया| 17 ओवर के बाद 140/2 भारत|

16.5 ओवर (1 रन) मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को पंच करते हुए सिंगल हासिल किया|

ओहो !!! रोहित शर्मा पवेलियन की ओर लौटे हुए| काफी परेशानी में नज़र आ रहे है रोहित| फ़िजियो उन्हें मैदान से बाहर ले जाते हुए| उनकी जगह मैदान पर बल्लेबाज़ी करने आये शिवम दुबे...

16.4 ओवर (0 रन) रिवर्स स्वीप का प्रयास जो कि रोहित की ओर से आम तौर पर नहीं देखने को मिलता है| पॉइंट फील्डर की ओर खेला, गैप नहीं मिला| समझदारी दिखाई रोहित ने यहाँ पर और पवेलियन की ओर रिटायर हर्ट होकर लौट गए|

16.3 ओवर (0 रन) कट किया पॉइंट की ओर गेंद को लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

16.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! चोटिल रोहित शर्मा के बल्ले से आया छह रन| उन्हें पता है कि वो भाग नहीं सकते हैं इसलिए बड़े शॉट के लिए ही जा रहे हैं और कनेक्ट किया| गेंद मिड विकेट बाउंड्री के पार जाकर गिरी और छह रन मिला| NZ vs IND: 5th T20I: It's a SIX! Rohit Sharma hits Ish Sodhi. India 138/2 (16.2 Ov). CRR: 8.44

रोहित को हुआ रनिंग के दौरान क्रैम्प मैदान पर फ़िजियो आते हुए| भारत के लिए अच्छी ख़बर नही आती हुई रोहित शर्मा अभी भी दर्द से झुज ते हुए| मुकाबले शुरू होने में समय लगता हुआ| फ़िजियो अभी भी रोहित शर्मा का हाल लेते हुए...

16.1 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को कट करने गए बल्लेबाज़| ठीक तरह से बाले पर आई नहीं गेंद| अंदरूनी हिस्सा लेकर थर्ड मैन की ओर गई| बल्लेबाज़ रन के लिए भागे| ओह!! ये क्या रोहित और अय्यर एक दूसरे से टकरा जाते वहां पर लेकिन सही समय पर रोहित ने अपनी राह बदली पर उन्हें इस दौरान क्रैम्प भी आया| जैसे तैसे रन पूरा किया और फिर तुरंत फिज़ियो को मैदान में बुलाया मैदान पर तेज़ी से फिज़ियो भागकर आते हुए|

15.6 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप में नही गई गेंद| फील्डर वहां मौजूद| रन का मौका नही बन पाया|

15.5 ओवर (2 रन) ओवरपिच बॉल को को मिड ऑफ की दिशा में खेला| 1 रन हासिल हुआ|

15.4 ओवर (1 रन) मिड ऑफ की दिशा में पंच किया| गैप में गई गेंद 1 रन मिला|

15.3 ओवर (6 रन) छक्का !! लेकिन अच्छा प्रयास फाइन लेग पर खड़े फील्डर इश सोढ़ी दवारा| लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को फाइन लेग की दिशा में पुल किया| फील्डर वहां मौजूद अपने ऊपर की ओर जम्प किया पर गेंद उनके पकड़ से काफी दूर| बॉल गई सीमा रेखा के पार| मिला सिक्स| NZ vs IND: 5th T20I: It's a SIX! Shreyas Iyer hits Tim Southee. India 128/2 (15.3 Ov). CRR: 8.25

15.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट किया| पॉइंट की दिशा में 1 रन आया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (4 रन) चौका !!! इसी के साथ रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| गैप में गई बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|

मैच रिपोर्ट