यह ख़बर 24 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

हैंसी क्रोन्ये पर अब आरोप लगाने का कोई फायदा नहीं : पिता

खास बातें

  • एवी क्रोन्ये ने अफ्रीकी डेली बील्ड से कहा कहा, उस समय हैंसी पर आरोप तय करने का मौका था, लेकिन उस समय उसके खिलाफ कुछ नहीं मिला। अब उन्हें क्या मिलेगा।
जोहानिसबर्ग:

दक्षिण अफ्रीका के दिवंगत पूर्व कप्तान हैंसी क्रोन्ये के पिता एवी क्रोन्ये ने कहा है कि 13 बरस पुराने मैच फिक्सिंग मामले में अब उनके बेटे पर आरोप तय करने के दिल्ली पुलिस के फैसले में उन्हें कोई तुक नजर नहीं आती।

एवी क्रोन्ये ने अफ्रीकी डेली बील्ड से कहा कहा, उस समय हैंसी पर आरोप तय करने का मौका था, लेकिन उस समय उसके खिलाफ कुछ नहीं मिला। अब उन्हें क्या मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह अच्छा है कि जिन पेशेवर सटोरियों की वजह से यह सब हुआ, अब उन्हें सजा मिल सकेगी। उन्होंने हालांकि संदेह जताया कि नए घटनाक्रम से कोई नतीजा निकलेगा।

हैंसी ने 2000 में मैच फिक्सिंग की बात स्वीकार की थी, लेकिन उनके पिता ने कहा कि वह उतना दोषी नहीं था, जितना कि उसे उस समय बताया गया और वह अकेला ही शामिल नहीं था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

हर्शल गिब्स के साथ निकी बोए का नाम भी इस मामले में उभरा था। बोए ने कहा कि अब सटोरियो के खिलाफ आरोप तय होने ही चाहिए थे। गिब्स ने भी कहा कि भारतीय अधिकारियों को सटोरियों को पकड़ना चाहिए।