यह ख़बर 07 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

पाकिस्तान के राष्ट्रीय क्रिकेट चयनकर्ता आसिफ बलोच हमले में घायल

खास बातें

  • बलूचिस्तान के रहने वाले राष्ट्रीय चयनसमिति के सदस्य आसिफ बलोच पर बुधवार को ड्यूटी के दौरान पंजगोर क्षेत्र में हमला किया गया। उन पर कई गोलियां दागी गईं। उनकी हालत गंभीर है।
कराची:

पाकिस्तान के राष्ट्रीय क्रिकेट चयनकर्ता आसिफ बलोच पर बलूचिस्तान में सशस्त्र हमलावरों ने हमला किया, जिससे वह गंभीर से घायल हो गए। बलूचिस्तान के रहने वाले राष्ट्रीय चयनसमिति के सदस्य बलोच पर बुधवार को ड्यूटी के दौरान पंजगोर क्षेत्र में हमला किया गया। उन पर कई गोलियां दागी गईं।

उनके एक रिश्तेदार ने कहा, उनकी स्थिति अच्छी नहीं है। उन्हें कराची लाया गया है। उन्हें निजी अस्पताल में गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है। बलोच मैनेजर के रूप में पाकिस्तानी टीम के साथ दौरा कर चुके हैं। वह पाकिस्तान सीमा शुल्क विभाग में वरिष्ठ अधिकारी हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

प्रांतीय अधिकारी ने कहा, उन्हें संभवत: स्मगलरों ने निशाना बनाया, क्योंकि वह क्षेत्र के चेकपोस्ट पर निरीक्षण कर रहे थे। पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर आसिफ अब भी पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़े हुए हैं। उनके भाई तारिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की संचालन परिषद के सदस्य हैं।