दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शारजाह क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, शारजाह में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लेटेस्ट स्कोर

शारजाह जैसे छोटे मैदान में राजस्थान की शानदार फील्डिंग और गेंदबाज़ी के दम पर दिल्ली 184 रन ही बना सकी| शारजाह के मैदान पर यह पहली बार हुआ है जब पहले बल्लेबाज़ी करते हुए किसी टीम ने 200 के अकड़े को पार करने में रही नकाम| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई दिल्ली की टीम की शुरुआत तो ख़ासी अच्छी नही रही| शिखर धवन 5 रन तो वहीँ पृथ्वी शॉ 19 रन बनाकर जल्दी पवेलियनट गए| उसके बाद बल्लेबाज़ी करते हुए श्रेयस अय्यर (22) ने अपनी टीम को 50 रनों के पार पहुँचाया| लेकिन एक शानदार रन आउट के रूप में अपना विकेट गँवा बैठे| उनके साथ साथ रन आउट के लिस्ट में रिषभ पन्त भी आये| हालाकिं मार्कस स्टोइनिस (39) ने कुछ शॉट लगाते हुए टीम को 100 के पार ले गए लेकिन अपनी पारी को अंत तक नही लेजा सके और तेवतिया को अपना अहम विकेट दे बैठे| वहीँ शिम्रन हेटमायर (45) ने तूफानी पारी खेलते हुए अपनी टीम को 150 के पार पहुँचाया लेकिन एक बेहतरीन कैच का शिकार हो गए| अंत में कुछ बाउंड्री की बदौलत अक्षर पटेल 17 तो हर्शल पटेल 16 रन बनाते हुए अपनी टीम को 184 रनों तक पहुँचाया|

19.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ आर्चर के एक कसे हुए ओवर की हुई समाप्ति| बल्लेबाज़ को अपनी गति से छकाया| 184 रनों पर दिल्ली की पारी हुई समाप्त| कमाल की वापसी राजस्थान के गेंदबाज़ों द्वारा|


19.5 ओवर (1 रन) पंच किया ऑफ़ साइड पर गेंद को एक रन के लिए|

19.4 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! एक और कैच राहुल के खाते में जाता हुआ| तेज़ गति से डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को पुल तो किया लेग साइड पर लेकिन दूरी नहीं हासिल कर पाए| डीप में फील्डर थे तैनात राहुल जिन्होंने बिना कोई ग़लती किये एक आसन सा कैच पकड़ लिया| RR vs DC: Match 23: WICKET! Harshal Patel c Rahul Tewatia b Jofra Archer 16 (15b, 1x4, 0x6). Delhi Capitals 183/8 (19.4 Ov). CRR: 9.30

19.3 ओवर (1 रन) मिड ऑन की तरफ सीधे बल्ले से गेंद को खेला और रन हासिल किया|

19.2 ओवर (0 रन) फुल आउट साइड ऑफ़!!! बल्लेबाज़ के पास ओई मौका नहीं था वहां पर|

19.1 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की तरफ एक रन के लिए|

18.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए अक्षर| एक छोटी सी पारी का हुआ अंत| ऑफ़ स्टम्प की लाइन के काफी बाहर डाली गई थी गेंद जिसे कवर्स की ओर मारने गए और बल्ले के हिस्से का निचला भाग लगकर कीपर के दस्तानों में गई गेंद| बल्लेबाज़ अम्पायर के फ़ैसले का इंतज़ार किये बिना चल दिए| RR vs DC: Match 23: WICKET! Axar Patel c Jos Buttler b Andrew Tye 17 (8b, 2x4, 1x6). Delhi Capitals 181/7 (19.0 Ov). CRR: 9.52

18.5 ओवर (4 रन) चौका!!! मिड विकेट बाउंड्री के पार भेजा गेंद को यहाँ पर| काफी महंगा ओवर गुज़रता हुआ टाई द्वारा| नाम टाई है लेकिन बल्लेबाजों को बांधकर नहीं रख पाए| RR vs DC: Match 23: Axar Patel hits Andrew Tye for a 4! Delhi Capitals 181/6 (18.5 Ov). CRR: 9.61

18.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! फ्री हिट का पूरा फायदा उठा लिया बल्लेबाज़ ने यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प पर पहले ही शफल कर गए थे जिसके बाद आगे डाली गई गेंद को सामने की तरफ मारा दिया जिसकी वजह से छह रन मिल गए| RR vs DC: Match 23: It's a SIX! Axar Patel hits Andrew Tye. Delhi Capitals 177/6 (18.4 Ov). CRR: 9.48

18.4 ओवर (0 रन) नो बॉल!!! बीमर!!! बल्लेबाज़ के ऊपर से कीपर की ओर गई जहाँ से बटलर से भी हो गई चूक और उनके पैरों के बीच से निकलकर फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| अगली गेंद फ़्री हिट! RR vs DC: Match 23: It's a SIX! Axar Patel hits Andrew Tye. Delhi Capitals 177/6 (18.4 Ov). CRR: 9.48

18.3 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद!! डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|

18.2 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल किया ऑन साइड पर एक रन के लिए|

18.2 ओवर (0 रन) वाइड!!! काफ़ी बाहर डाली गई थी गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|

18.1 ओवर (4 रन) चौके के साथ हुई ओवर की शुरुआत| आगे डाली गई गेंद को सामने की तरफ मारा| कोई फील्डर नहीं वहां पर जिसकी वजह से गेंद सीदा सीमा रेखा की ओर निकल गई चार रनों के लिए| RR vs DC: Match 23: Axar Patel hits Andrew Tye for a 4! Delhi Capitals 163/6 (18.1 Ov). CRR: 8.97

17.6 ओवर (4 रन) चौका!!! फुल लेंथ की गेंद को कवर्स के ऊपर से खेला| गेंद गई सीधे कवर्स बाउंड्री के बाहर, मिला चार रन| RR vs DC: Match 23: Harshal Patel hits Jofra Archer for a 4! Delhi Capitals 159/6 (18.0 Ov). CRR: 8.83

17.5 ओवर (0 रन) बाउंसर!! काफी तेज़ी से बल्लेबाज़ के सर के ऊपर से निकली| बल्लेबाज़ झुके और जाने दिया कीपर की तरफ| रन नही मिला|

17.4 ओवर (1 रन) रन आउट का मौका लेकिन चूक गए फील्डर यहाँ पर| आगे डाली हुई बॉल को मिड ऑन की तरफ पुश किया| फील्डर वहां मौजूद स्मिथ ने गेंद उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर किया थ्रो| गेंदबाज़ ने बॉल को पकड़ना चाहा बॉल सीधे अंगूठे को जा लगी| जोफ्रा दर्द में दिखाई दिए| बल्लेबाज़ ने पूरा किया 1 रन|

17.4 ओवर (0 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

17.3 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली हुई बॉल को पॉइंट की दिशा में कट किया 1 रन आया|

17.2 ओवर (2 रन) ऊपर डाली हुई बॉल को हर्शल ने मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए तेज़ी से 2 रन पूरा किया|

17.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में पंच किया| फील्डर वहां मौजूद लेकिन तेज़ी से 1 रन पूरा किया|

अक्षर पटेल बल्लेबाज़ी करने आए...

16.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!!बेहतरीन कैच लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर राहुल तेवतिया द्वारा!! शानदार जम्प और बेहतरीन टाइमिंग के साथ छलांग लगाते हुए छक्के को कैच में तब्दील किया| हेटमायर की 45 रनों की बेहतरीन पारी का हुआ अंत| लेंथ बॉल को लॉन्ग ऑन की तरफ हीव किया था, बल्ले पर भी ठीक तरह से आई गेंद लेकिन दूरी नहीं हासिल कर पाए| 149/6 दिल्ली| RR vs DC: Match 23: WICKET! Shimron Hetmyer c Rahul Tewatia b Kartik Tyagi 45 (24b, 1x4, 5x6). Delhi Capitals 149/6 (17.0 Ov). CRR: 8.76

16.5 ओवर (6 रन) एक और मैस्किमम!!! दो गेंदों में दो| इस पारी का दसवां| लेंथ बॉल थी वो भी धीमी गति से जिसे हीव कर दिया मिड विकेट की तरफ और छह रन हासिल हुए| RR vs DC: Match 23: It's a SIX! Shimron Hetmyer hits Kartik Tyagi. Delhi Capitals 149/5 (16.5 Ov). CRR: 8.85

16.4 ओवर (6 रन) छक्का!! ओह!! यहाँ पर एक मौका बन सकता था लॉन्ग ऑफ़ पर आर्चर के पास लेकिन सही समय पर नहीं उछले| अगर सही समय पर उछालते तो कैच लपक सकते थे लेकिन अब छक्का मिलेगा| RR vs DC: Match 23: It's a SIX! Shimron Hetmyer hits Kartik Tyagi. Delhi Capitals 143/5 (16.4 Ov). CRR: 8.58

16.3 ओवर (1 रन) ओवर थ्रो के रूप में आया रन| पॉइंट की दिशा में गेंद को मारा| फील्डर तैनात, पकड़कर गेंद को थ्रो किया और विकटों से टकराकर गेंद स्क्वायर लेग की तरफ गई जहाँ से सिंगल मिल गया|

16.2 ओवर (0 रन) सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिला|

16.1 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील!!! अम्पायर सहमत नहीं| सही फैसला!!! लेग स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद ओ स्लॉग करने गए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद एक रन के लिए|

15.6 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई यॉर्कर गेंद को हेटमायर ने पॉइंट की ओर गाइड किया| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन 1 रन निकालने में हुए कामयाब|

15.5 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल पूरा किया|

15.4 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट पर ड्राइव करते हुए 1 रन लिया|

15.3 ओवर (6 रन) छक्का!!!! बैक टू बैक बाउंड्री!!! पहले चौका और अब छक्का!! हेटमायर हो गए है अब शुरू| आगे डाली गई गेंद को कवर्स के ऊपर से खेला| गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स| RR vs DC: Match 23: It's a SIX! Shimron Hetmyer hits Andrew Tye. Delhi Capitals 132/5 (15.3 Ov). CRR: 8.51

15.2 ओवर (4 रन) चौका!!!! लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| लॉन्ग ऑफ में गई बॉल एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के पार मिला चार रन| RR vs DC: Match 23: Shimron Hetmyer hits Andrew Tye for a 4! Delhi Capitals 126/5 (15.2 Ov). CRR: 8.21

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स के ऊपर से खेलने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला|

मैच रिपोर्ट