राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लेटेस्ट स्कोर

तो कैसा लगा दोस्तों आपको सुपर संडे का मुकाबला जहाँ पहले मुकाबले में चेन्नई ने बैंगलोर को 8 विकटों से हरा दिया| तो दूसरे मैच में राजस्थान ने मुंबई को 8 रनों से शिकस्त देते हुए पॉइंट्स टेबल में साथवां नंबर पर अपना कब्ज़ा कर लिया| आज के लिए बस इतना ही कल होगी आप से मुलाकात पंजाब और कोलकाता के बीच होने वाले मुकाबले के साथ जो कि शारजाह के मैदान पर खेला जाएगा| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार, शुभ रात्री...

मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार हासिल करते हुए बेन स्टोक्स ने बात की| इस दौरान उन्होंने कहा कि ये शतक मेरे लिए काफी अच्छा रहा और मैं खुश हूँ कि टीम के लिए एक महत्वपूर्ण समय पर प्रदर्शन कर पाया| आगे कहा कि मुझे बस एक अच्छी पारी की दरकार थी और शुरुआत में जब गेंद बल्ले पर आ रही थी तो मैंने पूरा खेलने का मन बना लिया था| संजू सैमसन पर कहा कि वो एक शानदार खिलाड़ी हैं और जिस तरह से उन्होंने इस रन चेज़ में मेरा साथ दिया वो काबिले तारीफ है| अभी मेरे लिए चीज़ें काफी टफ है लेकिन मैं इन सबसे निकलने की पूरी कोशिश कर रहा हूँ|


मैच जीतने के बाद बात करने आए राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने बताया कि मुझे ख़ुशी है कि हम आज मुकाबले को अपने नाम कर पाए| स्टोक्स और संजू ने जिस तरह से आज बल्लेबाज़ी किया वो काबिले तारीफ़ है| आगे स्मिथ ने कहा कि जब मैं पिच पर बल्लेबाज़ी कर रहा था तो बॉल बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही थी| जिसके कारण शॉट खेलने में आसानी हो रही थी| जाते-जाते स्मिथ बोले कि आज के मुकाबले को जीतने के बाद हमारे टीम के सभी खिलाड़ियों में काफी आत्मविश्वास आ गया होगा जिसकी हमें काफी ज़रुरत थी| अब हमारी नज़र आगे आने वाले मुकाबले पर होगी की इसे जीतकर पॉइंट्स टेबल में ऊपर की ओर आए|

मैच हारने के बाद बात करने आये पोलार्ड ने बताया कि आज हमारा दिन नहीं था| जिस तरह से इन दोनों बल्लेबाजों ने खेला है वो काबिले तारीफ़ है| इसी को क्रिकेट कहते हैं जहाँ एक को जीत तो दूसरे को हार मिलती है| पोलार्ड ने हार्दिक पर कहा कि वो एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और आज की उनकी इस पारी ने उनकी प्रतिभा को भी दर्शाया|

मुंबई ने बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर्ट खड़ा किया था लेकिन शायद वो भी उनके लिए काफी कम पड़ गया| इसी बीच मुंबई के कप्तान काईरन पोलार्ड ने 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे से उनके लिए सबसे सफ़ल गेंदबाज़ रहे एक मात्र गेंदबाज़ जेम्स पैटिनसन (3.2-0-40-2 ) जिन्होंने 2 विकेट अपने नाम किया| लेकिन उसका साथ किसी भी गेंदबाज़ ने नही दिया| जिसके कारण मुंबई ने 10 गेंद रहते हुए मुकाबले को गँवा दिया| लेकिन अगर नज़र डाली जाये तो हार्दिक पांड्या द्वारा 26 रनों पर स्टोक्स का कैच छोड़ना इतना महंगा पड़ा कि मुकाबला मुंबई के हाथों से निकल गया|

बेन स्टोक्स और संजू सैमसन के बीच 152 रनों की साझेदारी के दम पर राजस्थान ने मुंबई को 8 विकटों से बड़ी शिकस्त दे दिया| महत्वपूर्ण समय पर टीम को जीत दिलाते हुए दो अंक अर्जित कराये और प्ले ऑफ्स में बनाया रखा| 196 रनों के बड़े लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई राजस्थान की टीम ने अपना पहला विकेट रॉबिन उथप्पा (13) के रूप में गंवाया| उसके बाद बल्लेबाज़ी करने आए स्टीव स्मिथ (11) बड़ा शॉट लगाने का मन बनाया लेकिन जेम्स पैटिनसन की गेंद पर प्ले डाउन हो गए| लेकिन उसके बाद बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान की टीम ने पीछे की ओर मुड़कर नही देखा| इसी बीच बेन स्टोक्स (107) ने नाबाद अपना इस लीग का पहला शतक जड़ दिया| उनका साथ देते हुए संजू सैमसन (54) ने नाबाद बल्लेबाज़ी करते हुए छक्के और चौके की झड़ी लगाते हुए टीम को जीत के पार पहुँचा कर ही वापास लौटे|

18.2 ओवर (4 रन) चौका!!! राजस्थान ने मुंबई को 8 विकटों से हरा दिया| इस जीत के साथ राजस्थान ने दो अंक हासिल किये और प्ले ऑफस की दौड़ में अपनी दावेदारी पेश की है| लो फुल टॉस गेंद को स्लाइस करते हुए कवर्स की दिशा से चौका हासिल कर लिया| RR vs MI: Match 45: Ben Stokes hits James Pattinson for a 4! Rajasthan Royals 196/2 (18.2 Ov). Target: 196; RRR:

18.1 ओवर (6 रन) छक्का!! इंडियन टी20 लीग का दूसरा शतक स्टोक्स के बल्ले से आता हुआ| मैच विनिंग पारी टीम के लिए खेलते हुए| लेंथ बॉल को मिड विकेट की दिशा में पुल कर दिया| बल्ले पर लगते ही गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|

17.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट करने गए थे बल्लेबाज़ और बीट हुए वहां पर| 12 गेंद 10 रनों की दरकार|

17.5 ओवर (1 रन) पुल किया फाइन लेग की तरफ गेंद को एक रन के लिए|

17.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेला एक रन के लिया| जीत से 11 रन दूर|

17.3 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को मिड विकेट की तरफ पुल करते हुए रन पूरा किया|

17.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

17.1 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और रन पूरा किया| जीत से 13 रन दूर|

16.6 ओवर (4 रन) चौका!!! टॉप एज और मिल जाएगा भाग्य का साथ यहाँ पर स्टोक्स को| लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को पुल करने गए| बल्ले का टॉस एज लेती हुई गेंद कीपर के ऊपर से गई सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| राजस्थान को जीत के लिए 18 गेंदों पर 14 रनों की दरकार| RR vs MI: Match 45: Ben Stokes hits Jasprit Bumrah for a 4! Rajasthan Royals 182/2 (17.0 Ov). Target: 196; RRR: 4.67

16.5 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को स्टोक्स ने लाइन कर दिया|

16.4 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप की बॉल को पॉइंट की ओर कट करते हुए सिंगल लिया|

16.3 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल करते हुए 1 रन निकला|

16.2 ओवर (2 रन) ऑफ स्टंप पर डाली हुई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करते हुए तेज़ी से 2 रन पूरा किया|

16.1 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन पर डाली हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए 2 रन हासिल किया| 23 गेंदों पर 22 रनों की दरकार|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर दवारा| 16 ओवर की समाप्ति के बाद 172/2 राजस्थान| मुंबई के गेंदबाजों पर बड़ी पर रहे है राजस्थान के बल्लेबाज़| फ़िलहाल मुंबई के हाथ से मुकाबला धीरे-धीरे निकलता हुआ नज़र आ रहा है| क्रीज़ पर बेन स्टोक्स के साथ संजू सैमसन बल्लेबाज़ी करते हुए| राजस्थान को जीत के लिए 24 गेंदों पर मात्र 24 रनों की दरकार...

15.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक और महंगे ओवर की समाप्ति| मुकाबला रोमांचक होता हुआ| 24 गेंद 24 रनों की दरकार| क्या यहाँ कुछ करिश्मा देखने को मिलेगा? या फिर एक और सुपर ओवर!!!

15.5 ओवर (4 रन) चौका!! एक और बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| इसद बार लेग स्टम्प से बाहर डाली गई गेंद जिसपर बल्ला लगाते हुए फाइन लेग की दिशा में खेल दिया चार रनों के लिए| RR vs MI: Match 45: Ben Stokes hits Trent Boult for a 4! Rajasthan Royals 171/2 (15.5 Ov). Target: 196; RRR: 6

15.4 ओवर (2 रन) एक बार फिर से धीमी गति की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और दो रन हासिल कर लिया|

15.3 ओवर (4 रन) चौका!! मुकाबला पूरी तरह से राजस्थान के पाले में जाता हुआ| रूम बनाकर मारने गए थे लेकिन पटकी हुई गेंद पर बाहरी किनारा लगा और थर्ड मैन की तरफ गई और चार रन मिल गया| RR vs MI: Match 45: Ben Stokes hits Trent Boult for a 4! Rajasthan Royals 165/2 (15.3 Ov). Target: 196; RRR: 6.89

15.2 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और गैप से दो रन हासिल किया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (2 रन) हवा में थी गेंद शॉट कवर्स की तरफ़| फील्डर किशन के ऊपर से निकल गई गेंद|

मैच रिपोर्ट