रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम , दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स लेटेस्ट स्कोर

टॉस को गंवाकर गेंदबाज़ी करने मैदान पर आई कोहली एंड कंपनी ने शुरुआत में तो रन काफ़ी लोटाया लेकिन चहर ने टीम को गैम में वापसी कराया| बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे से क्रिस मॉरिस (4-0-26-4) जिन्होंने 4 विकेट अपने नाम किया और लास्ट के ओवर में मात्र 4 रन ख़र्च किया| उनका साथ देते हुए युज्वेंद्र चहल ने 2 सफ़लता हासिल किया|

स्टीव स्मिथ की 57 रनों की अर्धशतकीय पारी के बाद पर राजस्थान ने बैंगलोर के सामने 178 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया| टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने आई राजस्थान की टीम ने एक बार फिर से अपनी सलामी बल्लेबाज़ी में बदलाव किया| इस बार स्टोक्स के साथ उथप्पा सलामी जोड़ी के रूप में आये| पहले विकेट के रूप में बेन स्टोक्स 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| उनके बाद बल्लेबाज़ी करते हुए रॉबिन उथप्पा (41) ने इस लीग में पहली बार ओपनिंग करते हुए टीम को एक अच्छी शुरुआत दिया| लेकिन चहल की दो बैक टू बैक गेंद पर उथप्पा के साथ-साथ संजू सैमसन (9) ने अपना विकेट गँवा दिया| एक समय राजस्थान की हालत ख़राब नज़र आ रही थी तभी क्रीज़ पर आए जोस बटलर (24) ने टीम के स्कोर को 125 के पार पहुँचाया| अंत में स्टीव स्मिथ 57 के साथ मिलकर राहुल तेवतिया 19 रन बनाते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी किया और लास्ट के 5 ओवर में 58 रन जोड़ते हुए टीम को 177 रनों तक पहुँचाया|


19.6 ओवर (0 रन) आउट!!!! एलबीडबल्यू!!! दिस इस डेड प्लम्ब!!! समझ नहीं आया कि क्यों लिया गया था रिव्यु| राजस्थान ने बोर्ड पर 177 रन जड़े| यॉर्कर डाली गई गेंद को क्रॉस मारने गए थे बल्लेबाज़ और बीट हुए| जूतों पर जाकर लगी गेंद और एलबीडबल्यू की अपील के बाद आउट करार दिया गया| रिव्कयु लिया गया बल्मालेबाज़ द्लवारा जिसके बाद रिप्ले में देखने पर ये पता चला कि गेंद जाकर मिडिल स्टम्प को लग रही थी| थर्ड अम्पायर का फैसला आउट आया| कमाल का आखिरी ओवर रहा मौरिस द्वारा, महज़ 4 ही रन दिए| RR vs RCB: Match 33: WICKET! Jofra Archer lbw b Chris Morris 2 (3b, 0x4, 0x6). राजस्थान रॉयल्स 177/6 (20.0 Ov). CRR: 8.85

19.5 ओवर (2 रन) लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला और दो रन हासिल किया|

19.5 ओवर (0 रन) वाइड!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बहर डाली गई थी गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|

19.4 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को स्लॉग करने गए और बीट हुए आर्चर|

19.3 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस को मिड विकेट की दिशा में खेला और एक रन हासिल किया|

19.2 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! बहुत बढ़िया कैच शाहबाज़ द्वारा!! अपनी पहली ही मैच में उल्टा होकर एक बेहतरीन कैच पकड़ा वो भी सीमा रेखा के काफी करीब, काबिले तारीफ है| मौरिस के नाम एक और बड़ा विकेट| आगे डाली गई गेंद को स्मिथ ने कवर्स के ऊपर से मारना चाहा लेकिन बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं गेंद| हवा में गई और फील्डर ने एक बेहतरीन जज कैच पकड़ा और उसके बाद जश्न भी मनाया| 173/5 बैंगलोर| RR vs RCB: Match 33: WICKET! Steven Smith c Shahbaz Ahmed b Chris Morris 57 (36b, 6x4, 1x6). Rajasthan Royals 173/5 (19.2 Ov). CRR: 8.94

19.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद को सामने की तरफ खेला लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए|

18.6 ओवर (4 रन) चौका!! ओहोहो, तेवतिया है भाई ये तेवतिया है| रचनात्मक शॉट तो इसके पिटारे में बंद हैं जिसे धीरे धीरे खोल रहे| ऑफ़ स्टम्प के बाहर शफल करते हुए गेंद को फाइन लेग फील्डर के ऊपर से मार दिया और चौका हासिल किया| RR vs RCB: Match 33: Rahul Tewatia hits Isuru Udana for a 4! Rajasthan Royals 173/4 (19.0 Ov). CRR: 9.10

18.5 ओवर (2 रन) सामने की तरफ गेंद को ड्राइव करते हुए लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री से दो रन हासिल किया|

18.4 ओवर (0 रन) स्वीप करने गए बल्लेबाज़ और प[पैड्स पर खा बैठे गेंद|

18.3 ओवर (2 रन) एक और लो फुल टॉस!! स्लाइस किया पॉइंट के ऊपर से और दो रन हासिल किया|

18.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! तेवतिया स्पेशल!! लो फुल टॉस को फ्लिक किया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ और छह रन हासिल किया| तेवतिया का तूफ़ान शुरू हुआ| RR vs RCB: Match 33: It's a SIX! Rahul Tewatia hits Isuru Udana. Rajasthan Royals 165/4 (18.2 Ov). CRR: 9

18.1 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए सामने की तरफ खेला एक रन मिला|

17.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! एक बार फिर से फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए| सामने की तरफ मारा और रन हासिल किया| RR vs RCB: Match 33: Steven Smith hits Yuzvendra Chahal for a 4! Rajasthan Royals 156/4 (18.0 Ov). CRR: 8.66

17.6 ओवर (4 रन) एक और रिवर्स स्वीप स्मिथ के बल्ले से आता हुआ साथ ही बाउंड्री भी हासिल की| ओह!! ये क्या एक और नो बॉल, यानी अगली गेंद फ्री हिट| ओवर की दूसरी| RR vs RCB: Match 33: Steven Smith hits Yuzvendra Chahal for a 4! Rajasthan Royals 156/4 (18.0 Ov). CRR: 8.66

17.5 ओवर (0 रन) बाई के रूप में आया रन| रिवर्स स्वीप मरने गए थे और बीट हुए टर्न से बल्लेबाज़| एबी के दस्तानों में भी नहीं आई गेंद और थर्ड मैन की तरफ गई| एक रन मिला| RR vs RCB: Match 33: Steven Smith hits Yuzvendra Chahal for a 4! Rajasthan Royals 157/4 (17.5 Ov). CRR: 8.80

17.4 ओवर (1 रन) कैच पकड़ा गया मिड विकेट पर स्मिथ का लेकिन फ्री हिट की वजह से कोई बड़ा शॉट नही हुआ| फ्लाईटेड डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ हीव किया और गेंद सीधा फील्डर के हाथों में गई| एक रन मिला|

17.4 ओवर (4 रन) नो बॉल!!! अगली गेंद फ्री हिट हुई और इस गेंद पे चौका जड़ा| आगे आकर सामने की तरफ गेंद को मारा और फील्डर से दूर रखा और बाउंड्री हासिल की|

17.3 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट की तरफ गेंद को खेला और एक रन हासिल किया|

17.2 ओवर (1 रन) स्वीप करते हुए विकेट लाइन की गेंद को लेग साइड पर एक रन के लिए|

17.1 ओवर (4 रन) रिवर्स स्वीप और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं स्मिथ जिसका नमूना उन्होंने यहाँ पर पेश किया है| सही लाइन की गेंद को आराम से खेला गैप में और चौका हासिल किया| इसी के साथ स्मिथ के बतौर कप्तान 1000 रन भी पूरे हुए| RR vs RCB: Match 33: Steven Smith hits Yuzvendra Chahal for a 4! Rajasthan Royals 143/4 (17.1 Ov). CRR: 8.33

16.6 ओवर (1 रन) ओवरपिच बॉल को कवर्स की ओर पंच करते हुए सिंगल लिया|

16.5 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई बॉल को मिड ऑफ की ओर पंच किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही हुआ|

16.4 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में तेवतिया ने पुल करते हुए सुंगल हासिल किया|

16.3 ओवर (1 रन) आगे डाली हुई बॉल को मिड ऑन की ओर पुश किया 1 रन आया|

16.2 ओवर (2 रन) डायरेक्ट हिट!!!! लेकिन बल बल बचे बल्लेबाज़ यहाँ पर| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को स्मिथ ने शॉट थर्ड मैन की दिशा में कट करते हुए 1 रन के लिए भागे| फील्डर वहां पर मौजूद वाशिंगटन सुन्दर ने गेंद उठाकर स्ट्राइकर एंड पर किया थ्रो| बॉल स्टंप्स को लगती हुई मिड ऑन की दिशा में गई| ओवर थ्रो के रूप में आया 1 और रन| अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पाता चाला कि गेंद स्टंप्स को ल्जिस समय लगी बल्लेबाज़ क्रीज़ के अन्दर थे| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|

16.1 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल करते हुए सिंगल लिया|

15.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई मॉरिस के एक सफल ओवर की समाप्ति| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोदते हुए एक रन से अपना खाता खोला|

15.5 ओवर (1 रन) सामने की दिशा में गेंद को खेला एक रन के लिए|

15.4 ओवर (4 रन) चौका!!! पिछली गेंद पर विकेट गिरी थी लेकिन टी 20 क्रिकेट में बल्लेबाज़ के पास इतना समय कहाँ| गन्दी बॉल मिली और चौका जड़ा| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को पंच करने गए| बहरी किनारा लेकर थर्ड मैन की तरफ गई गेंद| RR vs RCB: Match 33: Steven Smith hits Chris Morris for a 4! Rajasthan Royals 131/4 (15.4 Ov). CRR: 8.36

राहुल तेवतिया बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं..

15.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!!! पहली बार टी20 क्रिकेट में मॉरिस से बटलर को बनाया अपना शिकार| जिस विकेट की दरकार थी बैंगलोर को वो मॉरिस दिलाते हुए| जोस बटलर 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे| क्रिस मॉरिस ने किया अपना दूसरा शिकार| आगे डाली गई गेंद को बटलर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से मारने गए| बल्ले पर ठीक तरह से नही आई गेंद| बल्ले के स्टिकर के पास लगती हुई बॉल मिड ऑफ की ओर हवा में गई| फील्डर नीचे मौजूद| नवदीप सैनी ने किया आसान सा कैच| 127/4 राजस्थान| RR vs RCB: Match 33: WICKET! Jos Buttler c Navdeep Saini b Chris Morris 24 (25b, 1x4, 1x6). Rajasthan Royals 127/4 (15.3 Ov). CRR: 8.19

15.3 ओवर (0 रन) वाइड!!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने वाइड का किया इशारा| RR vs RCB: Match 33: WICKET! Jos Buttler c Navdeep Saini b Chris Morris 24 (25b, 1x4, 1x6). Rajasthan Royals 127/4 (15.3 Ov). CRR: 8.19

15.2 ओवर (1 रन) फुल टॉस बॉल को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए 1 रन लिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (6 रन) छक्का!!!! आगे डाली गई गेंद को स्मिथ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार सम्पर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स| RR vs RCB: Match 33: It's a SIX! Steven Smith hits Chris Morris. Rajasthan Royals 125/3 (15.1 Ov). CRR: 8.24

मैच रिपोर्ट