राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम , दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लेटेस्ट स्कोर

इस मुकाबले से बस इतना ही, अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे मुकाबले की ओर जहाँ चेन्नई ने टॉस जीतकर दिल्ली के ख़िलाफ़ पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया है| तो आइये हमसे जुड़िये उस मुकाबले में और अब यहाँ से दीजिये हमें इजाज़त...

इन दोनों ही खिलाड़ियों के बैक टू बैक आउट होते ही मुकाबला एक बार फिर से राजस्थान के लिए खुल गया| लेकिन एबी डी विलियर्स (55) ने तूफानी पारी खेलते हुए टीम को एक हारा हुआ मुकाबला जीता दिया| गुरकीरत सिंह मान ने भी उस दौरान समझ बूझ भरी बल्लेबाज़ी की और एबी का साथ देते हुए टीम को जीत की रेखा के पार ले गए| राजस्थान के लिए श्रेयस गोपाल ने कसी हुई गेंदबाज़ी की लेकिन उनको किसी दूसरे गेंदबाज़ से अधिक समर्थन नहीं मिल पाया| और अंत में डी विलियर्स नामक तूफ़ान ने सब कुछ अपने झोंके में बहा दिया|


एबी डी विलियर्स ने जीत की डेलिवर!!!! क्लास खिलाड़ी ने एक हारे हुए मुकाबले को अपने दम पर जिताया| स्मिथ का एक ग़लत फैसला राजस्थान को हार के मुंह में ले गया| 19वां ओवर जयदेव को देना आर्चर के बदले काफी ग़लत साबित हो गया| पहली ही तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाकर जीत का ब्युगल बजा दिया था| आखिरी के 2 ओवरों में 35 रन चाहिए थे लेकिन एबी ने उसे 2 गेंद पहले ही समाप्त कर दिया| 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही| फिंच महज़ 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए लेकिन उसके बाद देवदत पदीकल (35) ने विराट कोहली (43) के साथ मिलकर 79 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई और टीम को जीत की पटरी पर वापिस लाया| इस साझेदारी ने राजस्थान को लगभग मुकाबले से बाहर कर दिया था|

19.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! एबी डी विलियर्स यु ब्यूटी!!! सुपर मैन ऑफ़ बैंगलोर ने किया ये कारनामा| 7 विकेट से जीता एक अहम् मुकाबला और 2 अंक अपने खाते में दर्ज किये| लेंथ बॉल वो भी एबी के पैरों पर जिसे मिड विकेट की दिशा में हीव करते हुए छह रन हासिल किया| स्मिथ का एक ग़लत फैसला उनसे मैच छीन ले गया|

19.3 ओवर (2 रन) दो रन!! 3 गेंद 5 रनों की दरकार| लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला और दो रन हासिल किया|

19.2 ओवर (1 रन) बाउंसर!! पुल किया लेग साइड पर| एक ही रन मिल पाया| 4 गेंद 7 रनों की दरकार|

19.1 ओवर (2 रन) लो फुल टॉस!!! मिड विकेट की तरफ खेला और दो रन हासिल किया| 5 गेंद 8 रनों की दरकार|

6 गेंद 10 रनों की दरकार!!! ये लीजिये, मुकाबला पूरी तरह से बैंगलोर के पक्ष में चला गया है| जोफ्रा आर्चर का होगा आखिरी ओवर| क्या वो टीम को जीत दिला पायेंगे?

18.6 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई बॉल को पॉइंट की ओर कट करते हुए सिंगल लिया| 6 गेंदों पर 10 रनों की दरकार|

18.5 ओवर (4 रन) चौका!!!! ऑफ स्टंप पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में कट किया| एक टप्पा खाकर बॉल गई सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| 7 गेंदों पर 11 रनों की दरकार| RR vs RCB: Match 33: Gurkeerat Singh Mann hits Jaydev Unadkat for a 4! Royal Challengers Bangalore 167/3 (18.5 Ov). Target: 178; RRR: 9.43

18.5 ओवर (0 रन) वाइड!!!! लेग स्टंप पर डाली हुई गेंद अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| 8 गेंदों पर 15 रनों की दरकार| RR vs RCB: Match 33: Gurkeerat Singh Mann hits Jaydev Unadkat for a 4! Royal Challengers Bangalore 167/3 (18.5 Ov). Target: 178; RRR: 9.43

18.4 ओवर (1 रन) आगे डाली हुई बॉल को मिड ऑफ की दिशा में पंच करते हुए सिंगल लिया| 8 गेंदों पर 16 रनों की दरकार|

18.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! हैट्रिक बाउंड्री यहाँ पर एबी डी विलियर्स के बल्ले से आती हुई| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| बॉल गई स्टैंड में मिला सिक्स| 9 गेंदों पर 17 रनों की दरकार| RR vs RCB: Match 33: It's a SIX! AB de Villiers hits Jaydev Unadkat. Royal Challengers Bangalore 161/3 (18.3 Ov). Target: 178; RRR: 11.33

18.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! बैक टू बैक सिक्स!!!! एबी डी विलियर्स ऑन फ़ायर!!! आगे डाली हुई बॉल को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स| 10 गेंदों पर 23 रनों की दरकार| RR vs RCB: Match 33: It's a SIX! AB de Villiers hits Jaydev Unadkat. Royal Challengers Bangalore 155/3 (18.2 Ov). Target: 178; RRR: 13.8

18.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! पहली ही गेंद पर आती हुई बाउंड्री!!!! गुड लेंथ पर डाली हुई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| गेंद गई स्टैंड में मिला सिक्स| 11 गेंदों पर 29 रनों की दरकार| RR vs RCB: Match 33: It's a SIX! AB de Villiers hits Jaydev Unadkat. Royal Challengers Bangalore 149/3 (18.1 Ov). Target: 178; RRR: 15.82

17.6 ओवर (1 रन) एक और बेहतरीन गेंद| जड़ में डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला एक रन के लिए| 12 गेंद 35 रनों की दरकार|

17.5 ओवर (3 रन) पॉइंट फील्डर के ऊपर से गेंद को स्लाइस करते हुए तीन रन हासिल कर लिया| हालाँकि कैच का एक मौका था वहां पर लेकिन फील्डर के ऊपर से निकली महज़ उंगली ही लगा पाए|

17.4 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को लेग साइड पर खेलने गए लेकिन कोई समपर्क नहीं हुआ|

17.3 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस को सामने की तरफ खेला, एक ही रन मिला|

17.2 ओवर (4 रन) चौका!!! बाहरी किनारा लेकर पॉइंट फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद और चार रन मिल गए| 16 गेंद 40 रनों की दरकार| RR vs RCB: Match 33: AB de Villiers hits Kartik Tyagi for a 4! Royal Challengers Bangalore 138/3 (17.2 Ov). Target: 178; RRR: 15.0

17.1 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से गेंद को एक रन के लिए खेला|

16.6 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए| बल्ले के उपरी हिस्से को लगती हुई गेंद हवा में गई| गेंदबाज़ भागे मिड ऑफ की तरफ| लेकिन बॉल के निचे नही पहुँच सके| तेज़ी से 2 रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|

16.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! यह है ख़ासियत एबी डी की जैसे ही गेंद को अपने पाले में देखा बॉल को स्टैंड में बाहर पहुँचाने से नही चुकते| ऑफ स्टंप पर डाली हुई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स के ऊपर से खेला| गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स| RR vs RCB: Match 33: It's a SIX! AB de Villiers hits Jaydev Unadkat. Royal Challengers Bangalore 131/3 (16.5 Ov). Target: 178; RRR: 14.84

16.4 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेलते हुए सिंगल लिया|

16.3 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने उसे खुद ही फील्ड किया|

16.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली हुई धीमी गति की गेंद बल्लेबाज़ उसे मिड विकेट की दिशा में पुल करने गए| बल्ले पर नही आई बॉल| कीपर की ओर गई|

16.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला|

टाइम आउट का हुआ समय!!! 16 ओवर की समाप्ति के बाद 124/3 बैंगलोर, 24 गेंदों पर 54 रनों की दरकार| एबी डी विलियर्स, ये वोई शख्स है जो इस काम को अंजाम दे सकता है और इसी विकेट की दक्रार राजस्थान को भी होगी| तो समझ जाइए कि कितना मज़ा आने वाला है बाकी के 4 ओवरों के दरमियान|

15.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| फुल लेंथ की बॉल को कवर्स की ओर पुश किया| रन नही हो सका| बैंगलोर को 24 गेंदों में 13.5 प्रति ओवर की दर से 54 रन चाहिए|

15.5 ओवर (6 रन) छक्का!!!! एबी डी विलियर्स के बल्ले से आती हुई| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया बल्लेबाज़ ने बल्ले और गेंद का हुआ शानदार सम्पर्क गेंद गई सीमा रेखा के बाहर मिला सिक्स| RR vs RCB: Match 33: It's a SIX! AB de Villiers hits Jofra Archer. Royal Challengers Bangalore 124/3 (15.5 Ov). Target: 178; RRR: 12.96

15.4 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को फाइन लेग की ओर खेला 1 रन हासिल हुआ|

15.3 ओवर (1 रन) यॉर्कर लाइन की बॉल को एबी ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला 1 रन आया|

15.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलते हुए सिंगल लिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस बॉल को मिड विकेट की दिशा में पुश करते हुए सिंगल लिया|

मैच रिपोर्ट