ब्रिस्बेन ODI : रोहित शर्मा और विराट कोहली से एक बार फिर रहेगी उम्मीद

ब्रिस्बेन ODI : रोहित शर्मा और विराट कोहली से एक बार फिर रहेगी उम्मीद

रोहित शर्मा (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

पर्थ में हार के बाद भी 5 वनडे की सीरीज़ में भारत वापसी की उम्मीद कर रहा है तो इसके पीछे है टीम इंडिया की शक्तिशाली बल्लेबाज़ी। वनडे इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 7999 पारियां खेली गईं हैं। रोहित शर्मा ने इनमें से 19 पारियां खेली हैं। इसमें सबसे बड़ी पारी 171* रोहित शर्मा के नाम है, वहीं वनडे इतिहास की टॉप 5 में उनकी दो पारियां शामिल हैं। गौरतलब है कि सीरीज का दूसरा वनडे शुक्रवार सुबह 8.50 बजे से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा।
 

                         वनडे इतिहास की 5 बड़ी पारियां
रोहित शर्मा264कोलकाता
मार्टिन गप्टिल237*वेलिंग्टन
वीरेंद्र सहवाग219इंदौर
क्रिस गेल215कैनबरा
रोहित शर्मा209बेंगलुरू

इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ वनडे में आज तक का सबसे अच्छा औसत रोहित के ही नाम है। ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ रोहित ने 19 वनडे खेले हैं, जिनमें उन्होंने 1027 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 68.46 रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक खेली गईं पारियों में सबसे बड़ी पारी रोहित शर्मा के नाम है। टॉप 5 में उनकी दो और टॉप 10 में तीन पारियां शामिल हैं।
 
                       ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 5 बड़ी पारियां
रोहित शर्मा209बेंगलुरू
हर्शल गिब्स175जोहानिसबर्ग
सचिन तेंदुलकर175हैदराबाद
रोहित शर्मा171पर्थ
रॉबिन स्मिथ167बर्मिंघम

हालांकि ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सबसे ज़्यादा 3077 रन सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। औसत के हिसाब से रोहित शर्मा पहले नंबर पर हैं तो टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली ऑल टाइम बल्लेबाज़ों में पांचवे नंबर पर हैं। कोहली ने 19 वनडे में 712 रन बनाए हैं, जिनमें उनका औसत 50.85 रहा।

ब्रिस्बेन वनडे से पहले प्रेस कॉन्फ़्रेंस में 28 साल के रोहित शर्मा ने कहा, "हमारा मनोबल ऊंचा है। हमने अच्छा क्रिकेट खेला और ये हमें मालूम है। सिर्फ़ हमें बीच के ओवर्स में विकेट लेने की कोशिश करनी है और दबाव बढ़ाना है।"

"अगर बीच के ओवर्स में विकेट गिरते हैं तो विरोधी टीम की लय बिगड़ जाती है। ये हमें यह करने की ज़रूरत है। हमारी बल्लेबाज़ी तो अच्छी ही रही थी।"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ब्रिस्बेन में भी हालात पर्थ की तरह ही रहने की उम्मीद है। गाबा की पिच पर भी बल्लेबाज़ों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। हालांकि ब्रिस्बेन की पिच थोड़ी तेज़ मानी जा रही है। लिहाज़ा भारतीय टीम एक स्पिनर काे हटाकर 4 तेज़ गेंदबाज़ों को उतार सकती है। ब्रिस्बेन में शाम काे बारिश की आशंका है। लिहाज़ा टॉस की भूमिका अहम हो सकती है।