क्रिकेटर रोहित शर्मा की संगीत सेरेमनी में विराट कोहली ने सोनाक्षी के साथ किया डांस...PHOTOS

क्रिकेटर रोहित शर्मा की संगीत सेरेमनी में विराट कोहली ने सोनाक्षी के साथ किया डांस...PHOTOS

रोहित-रितिका (बाएं), सोनाक्षी के साथ डांस करते विराट (फोटो @ImRo45, @LoyalViratFan पेज से)

पिछला रविवार टीम इंडिया के एक और बैचलर की शादी के नाम रहा। ये हैं स्टार ओपनर रोहित शर्मा। दरअसल रोहित इस साल शादी करने वाले टीम इंडिया के तीसरे बैचलर बन गए, जबकि युवराज सिंह ने भी सगाई कर ली है। रोहित ने अपनी गर्लफ्रेंड रितिका सजदेह से रविवार को ब्याह रचाया। शादी के बाद सोमवार रात को मुंबई में संगीत सेरेमनी हुई। इस कार्यक्रम में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और क्रिकेटर शामिल हुए, जिसमें सबके आकर्षण का केंद्र रही विराट कोहली और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी।

पहुंचे कई सितारे
संगीत सेरेमनी का आयोजन लोअर परेल स्थित 'द सेंट रेगिस' में रितिका के भाई कुणाल सजदेह ने किया था। इस कार्यक्रम में रोहित के वनडे में ओपनिंग जोड़ीदार शिखर धवन, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, प्रज्ञान ओझा और राहुल शर्मा शामिल हुए। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में सलमान और उनके भाई सोहेल खान, सोनाक्षी सिन्हा सहित कई सितारे नजर आए।

टेस्ट कैप्टन विराट कोहली भी संगीत सेरेमनी में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ जमकर थिरके।


संगीत सेरेमनी में रोहित भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए-
रविवार को हुई शादी व रिसेप्शन
रोहित शर्मा और रितिका की शादी व रिसेप्शन का कार्यक्रम मुंबई के ताज लैंड्स होटल में रविवार को हुआ था। रिसेप्शन में सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजली भी पहुंचे थे। सचिन के अलावा मुकेश अंबानी उनकी पत्नी नीता अंबानी, बेटे आकाश और बेटी ईशा भी इसमें शामिल हुए।
 
बारात आगमन (फोटो रोहित के फेसबुक पेज से साभार)
 
शादी की रस्म निभातीं रितिका सजदेह (फोटो @ImSurbhi9 ट्विटर पेज से साभार)
 
शादी के दौरान हवन करते रोहित और रितिका (फोटो रोहित के फेसबुक पेज से साभार)

रोहित शर्मा के रिसेप्शन में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी पहुंचे।

 
फोटो रोहित के फेसबुक पेज से साभार

हल्दी रस्म के दौरान रोहित शर्मा-
2015 में टीम इंडिया के तीसरे क्रिकेटर की शादी
रोहित शर्मा इस साल शादी करने वाले टीम इंडिया के तीसरे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक और हरभजन सिंह ने शादी की थी। सुरेश रैना ने सबसे पहले जहां 3 अप्रैल को प्रियंका चौधरी से शादी की, वहीं दिनेश कार्तिक ने स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल से 18 अगस्त को और हरभजन सिंह ने बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा से 29 अक्टूबर को ब्याह रचाया है। युवराज सिंह भी शादी की लाइन में हैं। उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीज से हाल ही में सगाई की है। उनकी शादी फरवरी में होने की उम्मीद है।
 
शादी के बाद का यह फोटो रितिका ने अपने ट्विटर पेज पर पोस्ट किया

अंबानी ने दी थी ग्रैंड पार्टी
हाल ही में शादी करने वाले टीम इंडिया के क्रिकेटर हरभजन सिंह और रोहित शर्मा के लिए नीता अंबानी ने पिछले दिनों मुंबई में खास पार्टी रखी थी। इसमें हरभजन-गीता, रितिका और रोहित की फैमिली के अलावा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज, क्रिकेटर और राजनेता पहुंचे थे। जिनमें टीम इंडिया के वनडे कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी, टेस्ट कैप्टन विराट कोहली, सुरेश रैना, अनिल कुंबले, वाइफ राधिका के साथ अजिंक्य रहाणे सहित कई क्रिकेटर शामिल थे।
(क्लिक करें- PHOTOS : भज्जी-गीता और रोहित-रितिका की शादी के लिए नीता अंबानी ने दी भव्य पार्टी)
 


अंबानी की पार्टी में रोहित शर्मा-रितिका सजदेह और हरभजन सिंह-गीता बसरा.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अप्रैल में हुई थी सगाई
रोहित शर्मा ने अपने बर्थडे से दो दिन पहले 28 अप्रैल को रितिका को प्रपोज किया था। उनकी सगाई मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में हुई थी। रितिका मुंबई की रहने वाली हैं। दोनों एक-दूसरे को 6 साल से जानते हैं। रोहित ने 30 अप्रैल को रितिका के साथ फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा था- अच्छे दोस्त का हमसफर बनने से बेहतर और क्या हो सकता है?