धोनी की पत्नी साक्षी ने शेयर की बेटी ज़ीवा की तस्वीरें, कहा 'मातृत्व के अनमोल पल'

धोनी की पत्नी साक्षी ने शेयर की बेटी ज़ीवा की तस्वीरें, कहा 'मातृत्व के अनमोल पल'

एमएस धोनी और साक्षी धोनी की बेटी ज़ीवा (फोटो साक्षी के ट्विटर पेज से साभार)

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज से मैदान पर वापसी करने जा रहे कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी की बिटिया इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वैसे भी धोनी की बेटी ज़ीवा वर्तमान में सबसे चर्चित स्टार किड हैं। हाल ही में माही की पत्नी साक्षी ने बेटी की कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर पेज पर शेयर की हैं।

'वक्त का पता ही नहीं चला'
तस्वीर के नीचे साक्षी ने लिखा 'प्यारी ज़ीवा के साथ वक्त कैसे बीत गया, पता ही नहीं चला। मातृत्व के अविस्मरणीय पल।' ज़ीवा की ये तस्वीरें धोनी के फैन्स की पसंद बनी हुई हैं जो इन्हें शेयर करने में पीछे नहीं हैं।
 

एमएस धोनी की बेटी जिवा (फोटो साक्षी धोनी के ट्विटर पेज से साभार)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

साक्षी ने पहले भी शेयर की हैं फोटो
ज़ीवा का जन्म 6 फरवरी, 2015 को हुआ था और साक्षी ने इससे पहले भी ज़ीवा की तस्वीरें शेयर की हैं। नन्ही ज़ीवा  करीब 8 महीने की हो गई है।
 

साक्षी धोनी और ज़ीवा (फोटो साक्षी के फेसबुक पेज से)
 
धोनी और ज़ीवा (फोटो साक्षी के फेसबुक पेज से)
 
ज़ीवा को दुलारती साक्षी (फोटो साक्षी के फेसबुक पेज से)
 
फोटो साक्षी के फेसबुक पेज से
 

फोटो साक्षी के फेसबुक पेज से