यह ख़बर 28 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

आफरीदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने

खास बातें

  • शाहिद आफरीदी ने पाकिस्तान और वेस्ट इंडीज के बीच सेंट विन्सेंट में खेले गए पहले ट्वेंटी-20 मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। आफरीदी ने इस मैच में 46 रन की पारी में दो छक्के लगाए।
नई दिल्ली:

शाहिद आफरीदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस ऑलराउंडर ने शनिवार को पाकिस्तान और वेस्ट इंडीज के बीच सेंट विन्सेंट में खेले गए पहले ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।

आफरीदी ने इस मैच में अपनी 46 रन की पारी में दो छक्के लगाए। इनमें से सुनील नारायण की गेंद पर लगाया गया पारी का दूसरा छक्का उनके करियर का 400वां छक्का था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में आफरीदी के बाद वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल का नंबर आता है, जिनके नाम पर 353 छक्के दर्ज हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इन दोनों के अलावा केवल श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (352 छक्के) ने ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 से अधिक छक्के जड़े हैं। इस सूची में न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम (277 छक्के) चौथे और भारत के सचिन तेंदुलकर (264 छक्के) पांचवें स्थान पर हैं।