सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

सनराइज़र्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम , दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) स्लाइस करते हुए गेंद को गैप से सिंगल हासिल किया| पन्त की पहुँच से गेंद को दूर रखते हुए होल्डर| बड़े शॉट्स नहीं आ रहे और दिल्ली मुकाबले से दूर होती हुई| 15 के बाद 96/6 दिल्ली|

14.6 ओवर (0 रन) वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|


14.5 ओवर (1 रन) बैकफुट से गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और एक रन हासिल किया|

14.4 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की दिशा में खेला और वॉर्नर के आगे से रन हासिल किया|

14.3 ओवर (4 रन) बेहतरीन प्रयास थर्ड मैन बाउंड्री पर राशिद खान द्वारा लेकिन चूक गए| गेंद उनके हाथों से लगकर सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को स्लाइस कर दिया था और बाउंड्री हासिल की| SRH vs DC: Match 47: Rishabh Pant hits Jason Holder for a 4! Delhi Capitals 92/6 (14.3 Ov). Target: 220; RRR: 23.27

14.2 ओवर (0 रन) फुल आउट साइड ऑफ़!! स्लाइस करने गए थे लेकिन बीट हुए|

14.1 ओवर (1 रन) पंच किया ऑफ़ साइड पर गेंद को एक रन के लिए|

13.6 ओवर (0 रन) यॉर्कर लाइन की बॉल को सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड किया|

13.5 ओवर (2 रन) पॉइंट की ओर पुश करते हुए पन्त ने तेज़ी से 2 रन पूरा किया|

13.4 ओवर (1 रन) फुल टॉस बॉल को मिड ऑफ की ओर पंच करते हुए 1 रन लिया|

13.3 ओवर (0 रन) मिड ऑफ की ओर पंच किया रन नही हुआ|

13.2 ओवर (1 रन) आगे की बॉल को कवर्स की ओर खेला 1 रन हुआ|

13.1 ओवर (0 रन) मिड ऑफ की दिशा में पंच किया 1 रन आया|

दूसरे टाइम आउट का हुआ समय!!! 13 ओवर की समाप्ति के बाद 83/6 दिल्ली| हैदराबाद ने दिल्ली को जीत की पटरी से काफी दूर कर दिया है| दिल्ली के लिए कुछ भी ठीक नहीं जा रहा...

12.6 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑफ की दिशा में पंच किया| फील्डर के हाथ में गई बॉल रन नही आया|

कगिसो रबाडा बल्लेबाज़ी के लिए आते हुए...

12.5 ओवर (0 रन) आउट!!!! कैच आउट!!!! छटा झटका यहाँ पर दिल्ली को लगता हुआ| अक्षर पटेल 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| राशिद ख़ान ने किया अपना तीसरा शिकार| लेग स्टंप पर डाली हुई गेंद को अक्षर ने मिड विकेट की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल फील्डर पीछे मौजूद प्रियम गर्ग ने किया आसान सा कैच| दिल्ली पूरी तरह से मुकाबले में पीछाता हुआ| 83/6 दिल्ली को जीत के लिए 137 रनों की दरकार| SRH vs DC: Match 47: WICKET! Axar Patel c sub b Rashid Khan 1 (4b, 0x4, 0x6). Delhi Capitals 83/6 (12.5 Ov). Target: 220; RRR: 19.12

12.4 ओवर (0 रन) मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर के हाथ में गई बॉल रन नही हुआ|

12.3 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली हुई बॉल को मिड ऑन की दिशा में खेलने गए अक्षर| बल्ले पर नही आई बॉल सीधे पैड्स को जा लगी|

12.2 ओवर (1 रन) मिड ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|

12.1 ओवर (0 रन) ऊपर डाली हुई बॉल को मिड ऑफ की दिशा में खेला| फील्डर के हाथ में गई बॉल रन नही हुआ|

11.6 ओवर (1 रन) मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को ड्राइव करते हुए रन बटोरा| कुछ बड़े शॉट्स की दरकार दिल्ली को यहाँ पर|

11.6 ओवर (0 रन) लेग स्टम्प के बाहर डाल बैठे वॉर्नर गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|

विजय शंकर को कुछ परेशानी हुई जिसके कारण वो मैदान से बाहर गए है| उनकी जगह एक बॉल डेविड वॉर्नर गेंदबाज़ी करेगें...

11.5 ओवर (1 रन) कट किया पॉइंट की दिशा में गेंद को एक रन मिल गया|

11.4 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को पुल कर दिया एक रन के लिए|

अक्षर पटेल बल्लेबाज़ी करने आए...

11.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! पांचवा झटका दिल्ली को लागता हुआ| विजय शंकर को मिली पहली सफ़लता| श्रेयस अय्यर 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप पर डाली हुई धीमी गति की गेंद को| मिड ऑफ के ऊपर से खेलने गए बल्ले पर ठीक तरह से आई नही गेंद| हवा में गई मिड ऑफ की दिशा में केन विलियमसन ने किया आसान सा कैच| हैदराबाद मुकाबले को अपनी पकड़ में करती हुई| 78/5 दिल्ली| SRH vs DC: Match 47: WICKET! Shreyas Iyer c Kane Williamson b Vijay Shankar 7 (12b, 0x4, 0x6). Delhi Capitals 78/5 (11.3 Ov). Target: 220; RRR: 16.71

11.2 ओवर (1 रन) फाइन लेग की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|

11.1 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में पुल करते हुए सिंगल लिया|

10.6 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑन की दिशा में पंच करते हुए सिंगल हासिल किया| दिल्ली को जीत के लिए 54 गेंदों पर 144 रनों की दरकार|

10.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला|

10.4 ओवर (1 रन) पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर के हाथ में गई बॉल रन नही हुआ|

10.3 ओवर (0 रन) आगे डाली हुई बॉल को सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| रन का मौका नही मिला|

10.2 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (0 रन) मिड ऑफ की दिशा में पंच किया| फील्डर के हाथ में गई बॉल रन नही हुआ|

मैच रिपोर्ट