कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

सनराइज़र्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लेटेस्ट स्कोर

इयोन मॉर्गन और दिनेश कार्तिक की 58 रनों की साझेदारी के दम पर कोलकाता ने हैदराबाद के सामने 164 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया| टॉस गवांकर पहले बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई कोलकाता की टीम ने अपना पहला विकेट 48 रनों के स्कोर पर राहुल त्रिपाठी (23) के रूप में गंवाया| उनके बाद शुबमन गिल 36 तो उनके ठीक बाद नितीश राणा 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| दूसरी ओर आंद्रे रसेल (9) का आज भी बल्ला रहा ख़ामुश बड़ा हिट लगने के चक्कार में टी नटराजन को अपना विकेट दे बैठे| अंत में इयोन मॉर्गन 34 के साथ मिलकर दिनेश कार्तिक (29) ने कुछ बड़े हिट लगाते हुए आखिरी के 4 ओवर में 52 रन जोड़ते हुए टीम के स्कोर को 163 तक पहुँचाया| टॉस को अपने नाम करते हुए हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कुल 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे से उनके लिए सबसे बेहतर गेंदबाज़ रहे टी नटराजन (4-0-40-2) जिन्होंने दो विकेट अपने नाम करते हुए आंद्रे और त्रिपाठी को अपना शिकार बनाया| उनका साथ देते हुए विजय शंकर और राशिद ख़ान को 1-1 विकेट हासिल हुई|

19.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! आखिरी गेंद पर थम्पी को मिली विकेट| सामने की तरफ मनीष पांडे ने पकड़ा कैच| एक अहम डॉट बॉल| 163 के स्कोर पर कोलकाता की पारी का हुआ अंत| ऑफ़ स्टम्प से जड़ में डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गेंद को हवा में मार बैठे| पांडे जी ने आगे की तरफ भागते हुए एक बेहतरीन रनिंग कैच पकड़ा| SRH vs KKR: Match 35: WICKET! Eoin Morgan c Manish Pandey b Basil Thampi 34 (23b, 3x4, 1x6). Kolkata Knight Riders 163/5 (20.0 Ov). CRR: 8.15


19.5 ओवर (2 रन) जड़ में डाली गई गेंद| कोण बनकर अंदर की तरफ आई| ब्लॉक किया बल्लेबाज़ ने वहां पर| लॉन्ग ऑन की तरफ गई गेंद और दो रन पूरे किये|

19.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! इनको यहाँ अगर पैरों पर डालेंगे गेंद तो वो उसे नहीं छोड़ेंगे| बहुत लम्बा और ऊंचा ये छक्का जड़ दिया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ और मैक्सिमम हासिल किया| SRH vs KKR: Match 35: It's a SIX! Eoin Morgan hits Basil Thampi. Kolkata Knight Riders 161/4 (19.4 Ov). CRR: 8.18

19.3 ओवर (2 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को हीव किया| फील्डर ने एक टप्पे के बाद गेंद को फील्ड किया और दो रन अपनी टीम के लिए बचाए|

19.2 ओवर (4 रन) बाउंड्री!!! जड़ में डाली गई गेंद को सामने की तरफ मारा| लॉन्ग ऑफ़ पर मनीष ने फील्ड किया और दूसरे फील्डर की तरफ थ्रो किया| लेकिन उनसे दूर रही गेंद लेकिन उसी दौरान मनीष का घुटना बाउंड्री से टकरा गया था जिसकी वजह से चौका मिल गया| SRH vs KKR: Match 35: Eoin Morgan hits Basil Thampi for a 4! Kolkata Knight Riders 153/4 (19.2 Ov). CRR: 7.91

19.1 ओवर (2 रन) लो फुल टॉस!! मिड विकेट की दिशा में मॉर्गन ने मारा और दो रनों के लिए भाग खड़े हुए और पूरे किये|

18.6 ओवर (6 रन) छक्का!! बढ़िया स्ट्रोक कार्तिक द्वारा| गुड लेंथ की गेंद को परखा और बड़े आराम से लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार मार दिया छह रनों के लिए| 147/4 कोलकाता| महज़ 6 गेंद शेष| SRH vs KKR: Match 35: It's a SIX! Dinesh Karthik hits T Natarajan. Kolkata Knight Riders 147/4 (19.0 Ov). CRR: 7.73

18.5 ओवर (0 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|

18.4 ओवर (2 रन) जड़ में डाली गई गेंद को मॉर्गन ने सामने की तरफ खेला और दो रन भाग लिए|

18.3 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद मिड ऑन की तरफ चिप किया| एक ही रन मिल पायेगा|

18.2 ओवर (0 रन) एक बार फिर से उसी दिशा में डाली गई गेंद| क्रॉस मारने गए और बीट हुए कार्तिक|

18.1 ओवर (4 रन) चौका!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को शफल करते हुए सामने की तरफ तीर की तरफ मारा शॉट| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं और मिल गया चौका| SRH vs KKR: Match 35: Dinesh Karthik hits T Natarajan for a 4! Kolkata Knight Riders 137/4 (18.1 Ov). CRR: 7.54

17.6 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में पुश करते हुए सिंगल पूरा किया|

17.5 ओवर (6 रन) छक्का!!!! फुल टॉस बॉल को मिड विकेट की दिशा में खेला| गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स| SRH vs KKR: Match 35: It's a SIX! Dinesh Karthik hits Sandeep Sharma. Kolkata Knight Riders 132/4 (17.5 Ov). CRR: 7.40

17.4 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली हुई यॉर्कर गेंद को पॉइंट की दिशा में मॉर्गन ने खेला 1 रन आया|

17.3 ओवर (1 रन) ऊपर डाली हुई बॉल को कवर्स की ओर पंच करते हुए सिंगल लिया|

17.2 ओवर (2 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की दिशा में पुश करते हुए 2 रन हासिल किया|

17.1 ओवर (1 रन) मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला एक रन के लिए|

संदीप शर्मा को गेंदबाज़ी में लाया गया...

16.6 ओवर (4 रन) चौके के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कवर्स की दिशा में गेंद को ड्राइव करते हुए कार्तिक ने महत्वपूर्ण चौका हासिल किया| 121/4 कोलकाता| SRH vs KKR: Match 35: Dinesh Karthik hits Basil Thampi for a 4! Kolkata Knight Riders 121/4 (17.0 Ov). CRR: 7.11

16.5 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ खेला और रन बटोरा|

16.4 ओवर (4 रन) चौका!! जिस बाउंड्री की दरकार थी वो मिली| सामने मारने गए थे, बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन की दिशा में निकल गई गेंद चार रनों के लिए| SRH vs KKR: Match 35: Eoin Morgan hits Basil Thampi for a 4! Kolkata Knight Riders 116/4 (16.4 Ov). CRR: 6.96

16.3 ओवर (0 रन) जड़ में डाली गई गेंद| ब्लॉक किया, किनारा लेकर टप्पा खाती हुई कीपर की तरफ गई गेंद|

16.2 ओवर (1 रन) इस बार बैकफुट पंच करते हुए सिंघल हासिल किया|

16.1 ओवर (0 रन) बैकफुट से गेंद को पंच किया ऑफ़ साइड पर, कोई रन नहीं हुआ|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर दवारा| 16 ओवर की सनाप्ती के बाद 111/4 कोलकाता| फ़िलहाल क्रीज़ पर इयोन मॉर्गन और दिनेश कार्तिक बल्लेबाज़ी करते हुए| कोलकाता के बल्लेबाजों को हैदराबाद के गेंदबाजों ने अभी तक बांधकर रखा हैं| कोलकाता को एक साझेदारी की होगी दरकार...

15.6 ओवर (1 रन) छह सिंगल इस ओवर से आता हुआ| विकेट लाइन की गेंद को टैप करते हुए रन भाग लिया|

15.5 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद को कवर्स की दिशा में खलेते हुए रन हासिल किया|

15.4 ओवर (1 रन) एक बार फिर से पैरो पर डाली गई गेंद जिसपर सिंगल मिल पाया|

15.3 ओवर (1 रन) बेहतरीन धीमी गति की गेंद से मॉर्गन को छकाया| मिड ऑफ़ की दिशा में हवा में गई गेंद एक रन के लिए|

15.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला एक रन के लिए|

मैच रिपोर्ट