कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

सनराइज़र्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लेटेस्ट स्कोर

Ball 3: आर. खान to डी. कार्तिक, 2 रन और यहाँ पर कोलकाता ने जीत लिया मुकाबला| लेग बाई के रूप में आया ये रन| पैड्स की गेंद को फ्लिक करने गए थे लेकिन बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे गेंद| फाइन लेग की दिशा में गई| फील्डर उसके पीछे लेकिन दो रनों से नहीं रोक पाए|

Ball 2: आर. खान to ई. मॉर्गन, स्वीप किया मिड विकेट की तरफ और एक रन हासिल किया| 4 गेंद 2 रनों की दरकार|


Ball 1: आर. खान to ई. मॉर्गन, डॉट बॉल!!! पहली ही गेंद रिवर्स स्वीप लेकिन गैप नहीं मिला|

महज़ 2 ही रन बना पायी हैदराबाद की टीम इस सुपर ओवर में और अब कोलकाता के सामने 3 रनों का लक्ष्य रखा गया है| क्या कमाल की गेंदबाज़ी की है फर्गसन ने यहाँ पर और टीम के लिए 5 विकेट हासिल किये इस मुकाबले में अबतक|

Ball 3: ल. फर्गसन to अ. समद, आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! तीन गेंदों में हैदराबाद की उम्मीदों को किया खारिज!!! महज़ 2 ही रन बने सुपर ओवर में यहाँ पर| 3 रनों का लक्ष्य कोलकाता के लिए|

Ball 2: ल. फर्गसन to अ. समद, सामने की तरफ गेंद को खेला और दो रन हासिल किया|

Ball 1: ल. फर्गसन to ड. वॉर्नर, आउट!! क्लीन बोल्ड!! पहली ही गेंद पर विकेट| आज जिस चीज़ को हाथ लगाई वो सोना बन रही है|

मैच हुआ टाई, सुपर ओवर में अब होगा फ़ैसला!!! मुकाबला सुपर ओवर में चला गया!! जिस तरह से आखिरी ओवर में रसेल ने गेंदबाज़ी के लिए लाया गया उसे कप्तान का एक ख़राब फैसला माना जाएगा| अप कुलदीप यादव को भी दे सकते थे| वहीँ वॉर्नर ने मुकाबला इतनी पास लाया लेकिन जीत नहीं दिला पाए|

19.6 ओवर (0 रन) सिंगल!!! आर मुकाबला गया सुपर ओवर में!!! जीता हुआ मुकाबला दोनों ही टीमों ने यहाँ पर अपने अपने हाथ से गंवाया| काफी खराब क्रिकेट दोनों ही टीमों द्वारा| जीतना चाहिए था मुकाबला लेकिन उसे सुपर ओवर में किया तब्दील|

19.5 ओवर (2 रन) दो रन मिल गए| 1 गेंद 2 रनों की दरकार!!! क्या ये सुपर ओवर होगा? जड़ में डाली गई गेंद को मिड ऑन की तरफ खेला और दो रन मिला|

19.4 ओवर (4 रन) बाउंड्री!!! 2 गेंद 4 रन की दरकार है अब| एक और बार लेग साइड पर गेंद को फेका और बल्लेबाज़ ने गैप में मारते हुए बाउंड्री हासिल किया| SRH vs KKR: Match 35: David Warner hits Andre Russell for a 4! Sunrisers Hyderabad 160/6 (19.4 Ov). Target: 164; RRR: 12

19.3 ओवर (4 रन) एक और चौका!! इस बार सामने की तरफ गेंद को वॉर्नर ने मारा और बाउंड्री हासिल कर ली| 3 गेंद 8 रनों की दरकार| SRH vs KKR: Match 35: David Warner hits Andre Russell for a 4! Sunrisers Hyderabad 156/6 (19.3 Ov). Target: 164; RRR: 16.00

19.2 ओवर (4 रन) चौका!!! 4 गेंद 12 रन!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और गैप से चौका हासिल कर लिया| रसेल चोटिल हैं इसलिए उन्हें गेंद नहीं देनी चाहिए थी| SRH vs KKR: Match 35: David Warner hits Andre Russell for a 4! Sunrisers Hyderabad 152/6 (19.2 Ov). Target: 164; RRR: 18

19.1 ओवर (1 रन) 5 गेंद 16 रन!!! फ्री हिट का फ़ायदा नहीं उठा पाए राशिद| मिड विकेट पर कैच पकड़ा गया सीमा रेखा के ठीक आगे पकड़ा गया|

19.1 ओवर (0 रन) वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा, ओह ये तो नो बॉल हो गई!!

6 गेंद 18 रनों की दरकार| आखिर कौन डालेगा आखिरी ओवर, आंद्रे रसेल?

18.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! फर्गसन यु ब्यूटी!!! कमाल का प्रदर्शन किया है यहाँ पर| छक्का तो रोका ही साथ में कैच पकड़वाते हुए टीम को महत्वपूर्ण समय पर विकेट दिलाई| विकेट लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में मारा था| फील्डर ने कैच को पकड़ा लेकिन संतुलन नहीं बना पाए और सीमा रेखा के पार जाते हुए गेंद को अंदर खड़े फील्डर गिल की ओर उछाला| गिल ने कैच को पकड़ा और टीम को एक बड़ी महत्वपूर्ण विकेट दिलाई| 6 गेंद 18 रनों की दरकार| SRH vs KKR: Match 35: WICKET! Abdul Samad c Shubman Gill b Shivam Mavi 23 (15b, 2x4, 1x6). Sunrisers Hyderabad 146/6 (19.0 Ov). Target: 164; RRR: 18

18.5 ओवर (2 रन) जड़ में डाली गई गेंद को हीव किया| अंदरूनी किनारा लेकर जूतों से लगती हुई मिड ऑन की तरफ गई| लेकिन बल्लेबाजों ने चतुराई के साथ दो रन भाग लिया|

18.4 ओवर (1 रन) स्लोवर बाउंसर!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली हुई| कट किया और पॉइंट से एक ही रन हासिल कर पाए| 8 गेंद 20 रनों की दरकार|

18.3 ओवर (4 रन) चौका!! एक और बाउंड्री!!! 9 गेंद 21 रनों की दरकार| लो फुल टॉस को मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से मार दिया| फील्डर घेरे में था जिसकी वजह से चार रन मिल गए| SRH vs KKR: Match 35: David Warner hits Shivam Mavi for a 4! Sunrisers Hyderabad 143/5 (18.3 Ov). Target: 164; RRR: 14.00

18.2 ओवर (1 रन) इस बार जड़ में डाली गई गेंद को सामने की तरफ खेला, एक ही रन मिल पायेगा| 10 गेंद 25 रनों की दरकार|

18.1 ओवर (4 रन) चौका!!! पहली ही गेंद पर बाउंड्री हासिल करते हुए अच्छी शुरुआत| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली हुई गेंद को कट करते हुए डीप पॉइंट बाउंड्री से चार रन हासिल किया| SRH vs KKR: Match 35: Abdul Samad hits Shivam Mavi for a 4! Sunrisers Hyderabad 138/5 (18.1 Ov). Target: 164; RRR: 14.18

17.6 ओवर (2 रन) एक और दो रन! मिड विकेट की तरफ गेंद को खेला और तेज़ी से दूसरे रन के लिए भाग खड़े हुए पहला पूरा करने के बाद| 12 गेंद 30 रनों की दरकार|

17.5 ओवर (2 रन) फुल टॉस लेकिन उसका फायदा नहीं उठा पाए वॉर्नर| मिड विकेट की दिशा में मारा और दो रन हासिल किया|

17.4 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!!! 15 रनों पर समद को मिला जीवन दान| पॉइंट पर खड़े रसेल ने टपकाया एक कैच| थोडा दूर थी गेंद उनसे लेकिन हाथों में ज़रूर आ गई थी जिसे टपका दिया| ऑफ़ स्टम्प की गेंद को रूम बनाकर कट कर दिया था|

17.3 ओवर (0 रन) धीमी गति से ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद| बल्ले से कोई संपर्क नहीं हुआ| अहम डॉट बल|

17.2 ओवर (2 रन) यॉर्कर लेंथ की कोशिश लेकिन लो फुल टॉस पर खत्म हुई| कवर्स की दिशा में गेंद को दे मारा और दो रन हासिल किया|

17.1 ओवर (0 रन) स्लोवर के साथ हुई शुरुआत!! ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए हीव करने का प्रयास लेकिन चूक गए समद|

16.6 ओवर (2 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को मारा और दो रन भाग लिए| ओवर से आये 10 रन और अब 18 गेंदों में 37 रनों की दरकार|

16.5 ओवर (1 रन) चिप किया कवर्स की दिशा में गेंद को एक रन के लिए|

16.4 ओवर (4 रन) चौका!!! जिसकी दरकार थी वो शॉट आता हुआ| लॉन्ग ऑफ़ और कवर्स के बीच से गेंद को भेदा और सीमा रेखा के पार मार दिया चार रनों के लिए| SRH vs KKR: Match 35: Abdul Samad hits Varun Chakravarthy for a 4! Sunrisers Hyderabad 124/5 (16.4 Ov). Target: 164; RRR: 12

16.3 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को समद ने पॉइंट की तरफ खेला लेकिन गैप नहीं मिला|

16.2 ओवर (1 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को पंच किया एक रन के लिए|

16.1 ओवर (2 रन) बेहतरीन फील्डिंग त्रिपाठी द्वारा| मिड विकेट की दिशा में गेंद को डाईव लगाते हुए सीमा रेखा से जाने से रोका और दो रन बचाया|

वरुण चक्रवर्ती गेंदबाज़ी के लिए एक अहम समय पर आये|

15.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!!! अच्छी वापसी कमिंस द्वारा| बल्लेबाज़ को अपनी गति से बैकफुट पर ढकेला और डिफेंड करने पर मजबूर किया| 24 गेंद 47 रनों की दरकार|

15.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! करारा पुल शॉट| शॉटपिच डाली गई गेंद को फ्रंटफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर| गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी? SRH vs KKR: Match 35: It's a SIX! Abdul Samad hits Pat Cummins. Sunrisers Hyderabad 117/5 (15.5 Ov). Target: 164; RRR: 11.28

15.4 ओवर (0 रन) गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की तरफ खेला लेकिन गैप नहीं मिला|

15.3 ओवर (2 रन) पहली ही गेंद पर समद ने मिड विकेट पर पुल करते हुए गैप से दो रन हासिल किया|

अब्दुल समद बल्लेबाज़ी के लिए आते हुए...

15.2 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! 145 गेंदों बाद पैट कमिंस को इस सीज़न मिली विकेट| हैदराबाद को लगा पांचवा झटका| विजय शंकर 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को शंकर मिड विकेट की दिशा में पुल लगाने गए| गेंद बल्ले पर तेज़ी से आई और टॉप एज लेती हुई पॉइंट की दिशा में गई| फील्डर यहाँ मौजूद शुबमन गिल ने किया आसान सा कैच| 109/5 हैदराबाद को जीत के लिए 28 गेंदों में 11.78 प्रति ओवर की दर से 55 रन चाहिए| SRH vs KKR: Match 35: WICKET! Vijay Shankar c Shubman Gill b Pat Cummins 7 (10b, 0x4, 0x6). Sunrisers Hyderabad 109/5 (15.2 Ov). Target: 164; RRR: 11.79

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से शंकर ने डिफेंड कर दिया|

मैच रिपोर्ट