राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

सनराइज़र्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम , दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लेटेस्ट स्कोर

दोस्तों इस मुकाबले से महज़ इतना ही अब चलते हैं हम आज के दूसरे मुकाबले की ओर जहाँ दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है| नमस्कार...

रियान पराग (42) और राहुल तेवतिया (45) के बीच हुई 85 रनों की साझेदारी की मदद से राजस्थान ने हारा हुआ मुकाबला 5 विकटों से जीत लिया| क्या कमाल की जीत रही है ये स्मिथ एंड आर्मी के लिए| राहुल तेवतिया एक बार फिर से बने जीत के नायक| पराग का कैच ड्रॉप हैदराबाद को पड़ा काफी महंगा लेकिन उसके बाद इस युवा ने दिखाया कि खुद को मिले मौके को कैसे भुनाया जाता है| 15 ओवर तक टीम मुकाबले में कहीं पर भी नहीं थी लेकिन इस साझेदारी ने सबकुछ पलटकर रख दिया| ऊपर के तीनों बल्लेबाज़ जिस तरह से सस्ते में लौटे ऐसा लगा कि राजस्थान काफी पिछड़ गई लेकिन बाद में जो हुआ वो सभी को चौंकाकर रख गया| 17वें ओवर में राशिद खान द्वारा दिए गए 14 रनों ने टीम को मोमेंटम दिलाया और उसके बाद तो मानो रनों की बारिश हो गई| वैसे देखा जाए तो हैदरबाद के गेंदबाज़ों ने मुकाबले को पकड़कर रखा था लेकिन वो कहते हैं ना कि कैच छोड़ा तो मैच छोड़ा, उसका खामियाज़ा वॉर्नर एंड आर्मी को भुगादना पड़ा|


19.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! ओहोहो, राजस्थान ने इस मुकाबले को 5 विकेट से जीत लिया है| अहहाहा, क्या कमाल का मुकाबला हुआ है यहाँ पर| एक तरह बड़े मार्जिन से मुकाबला गंवाती दिख रही राजस्थान ने एक गेंद पहले 5 विकटों से जीत लिया मुकाबला| यही है टी 20 का रोमांच| SRH vs RR: Match 26: It's a SIX! Riyan Parag hits Khaleel Ahmed. Rajasthan Royals 163/5 (19.5 Ov). Target: 159; RRR:

19.4 ओवर (1 रन) सामने की तरफ मारा| एक ही रन मिला| 2 गेंद 2 रन की दरकार| क्या ये एक और सुपर ओवर होगा?

19.3 ओवर (2 रन) मिस्फील्ड मिड विकेट पर शंकर द्वारा और एक की जगह दो रन मिल गए| कटर गेंद को पढ़कर उसे लेग साइड पर खेला और दो रन हासिल किया| 3 गेंद 3 रनों की दरकार|

19.2 ओवर (1 रन) इस बार जड़ में डाली गई गेंद को सामने की तरफ मारा और सिंगल हासिल किया| 4 गेंद 5 रनों की दरकार|

19.1 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद को सामने की तरफ मारा और दो रन हासिल किया| 5 गेंद 6 रनों की दरकार|

18.6 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! एक बेहतरीन ओवर की हुई समाप्ति| 73 रनों की साझेदारी ने मुकाबले को उनकी तरफ ला दिया| 6 गेंद 8 रन|

18.5 ओवर (1 रन) सिंगल लिया यहाँ पर समझदारी के साथ ऑफ़ साइड पर एक रन के लिए|

18.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! ओहोहो, मुकाबला पूरी तरह से खुल गया है यहाँ पर| हर के मुंह से जीत को छीनकर ला रहे हैं तेवतिया| यॉर्कर को रैम शॉट खेलते हुए फाइन लेग बाउंड्री के पार मार दिया और छक्का हासिल किया| SRH vs RR: Match 26: It's a SIX! Rahul Tewatia hits T Natarajan. Rajasthan Royals 149/5 (18.4 Ov). Target: 159; RRR: 7.50

18.3 ओवर (4 रन) चौका!! राहुल ऑन फायर!! लेकिन जिस तरफ से मिड ऑफ़ पर डेविड को बीट कराया, उनकी तारीफ़ करनी होगी| 9 गेंद 16 रनों की दरकार| SRH vs RR: Match 26: Rahul Tewatia hits T Natarajan for a 4! Rajasthan Royals 143/5 (18.3 Ov). Target: 159; RRR: 10.67

18.2 ओवर (1 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को खेला और एक ही रन मिल पायेगा| 10 गेंद 20 रनों की दरकार|

18.1 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस बॉल को पॉइंट के ऊपर से खेला| फील्डर फील्डर मौजूद 1 रन ही मिला|

17.6 ओवर (0 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल| 12 गेंद 22 रनों की दरकार|

17.5 ओवर (0 रन) ओह!! काफी कुछ हुआ इस गेंद पर| बॉल पहले राहुल के बल्ले से लगी और कीपर के पैड्स से टकराने के बाद विकटों पर लगी लें बेल्स नहीं गिरी| हालाँकि लाइट्स जली ज़रूर थी लेकिन बेल्स नीचे नहीं गिरी| किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ|

17.4 ओवर (4 रन) हैट्रिक चौका!!! इस बार कवर्स की दिशा में गेंद को उठाकर मार दिया और गैप से चार रन हासिल कर लिए| ओहोहो, मैच को वापिस अपनी ओर लाते हुए राहुल एक बार फिर से कारनामा अंजाम दे रहे हैं| SRH vs RR: Match 26: Rahul Tewatia hits Rashid Khan for a 4! Rajasthan Royals 136/5 (17.4 Ov). Target: 159; RRR: 9.86

17.3 ओवर (4 रन) एक और रिवर्स स्वीप एक और चौका!! राशिद ख़ान समझ नहीं पाए और बल्लेबाज़ ने मुकाबले को वापसी कराई| SRH vs RR: Match 26: Rahul Tewatia hits Rashid Khan for a 4! Rajasthan Royals 132/5 (17.3 Ov). Target: 159; RRR: 10.8

17.2 ओवर (4 रन) रिवर्स स्वीप और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं तेवतिया जिसका नमूना उन्होंने यहाँ पर पेश किया है| सही लाइन की गेंद को आराम से खेला गैप में और चौका हासिल किया| SRH vs RR: Match 26: Rahul Tewatia hits Rashid Khan for a 4! Rajasthan Royals 128/5 (17.2 Ov). Target: 159; RRR: 11.62

17.1 ओवर (1 रन) लेग स्पिन!! थर्ड मैन की दिशा में गेंद को खेला| एक ही रन मिला|

16.6 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में पुल करते हुए सिंगल लिया|

16.5 ओवर (4 रन) चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री| राजस्थान मुकाबले में वापसी करती हुई यहाँ पर| आगे डाली गई गेंद को कीपर के ऊपर से स्वीप किया| गेंद गई एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| SRH vs RR: Match 26: Riyan Parag hits Sandeep Sharma for a 4! Rajasthan Royals 122/5 (16.5 Ov). Target: 159; RRR: 11.68

16.4 ओवर (4 रन) चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट के ऊपर से खेला| गैप में गई बॉल राशिद उसे पकड़ने गए| लेकिन बॉल को सीमा रेखा के बाहर जाने से नही रोक सके| गेंद गई सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| SRH vs RR: Match 26: Riyan Parag hits Sandeep Sharma for a 4! Rajasthan Royals 118/5 (16.4 Ov). Target: 159; RRR: 12.30

16.3 ओवर (1 रन) फुल टॉस बॉल को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई बॉल पैड्स को जा लगी| तेज़ी से 1 रन लेने में हुए कामयाब|

16.2 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर पंच करते हुए 2 रन हासिल किया|

16.1 ओवर (6 रन) छक्का!!!! गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को तेवतिया ने मिड विकेट की दिशा में पुल किया| गेंद गई गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स| SRH vs RR: Match 26: It's a SIX! Rahul Tewatia hits Sandeep Sharma. Rajasthan Royals 111/5 (16.1 Ov). Target: 159; RRR: 12.52

15.6 ओवर (6 रन) छक्के के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पराग को मिले जीवनदान का पूरी तरह से फायदा उठाया उन्होंने और गेंद को सीमा रेखा के पार मारने में हुए कामयाब| 24 गेंद 54 रनों की दरकार| SRH vs RR: Match 26: It's a SIX! Riyan Parag hits Khaleel Ahmed. Rajasthan Royals 105/5 (16.0 Ov). Target: 159; RRR: 13.50

15.5 ओवर (2 रन) एक बार फिर से हवा में गई गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी| तेज़ी से भागकर दो रन पूरे कर लिए|

15.4 ओवर (1 रन) कट किया पॉइंट की दिशा में गेंद को लेकिन गैप नहीं मिला|

15.3 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!! प्रियम गर्ग से हुई चूक, एक आसान सा कैच छोड़ा| 12 रनों पर पराग को मिला जीवन दान| छोटी लेंथ की गेंद को पुल कर दिया था आर हवा में खिल गई थी गेंद|

15.2 ओवर (1 रन) गुड लेंथ की गेंद को सामने की तरफ मारा| पांडे जी ने गेंद को कट करते हुए सिंगल पर रोक दिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला लेकिन गैप नहीं मिला|

मैच रिपोर्ट