राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

सनराइज़र्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम , दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) नॉट आउट!!! हैदराबाद का रिव्यु हुआ असफल!!

एलबीडबल्यू की अपील अम्पायर ने उसे नकारा हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने लिया रिव्यु| ओवर से दूसरो बार होता हुआ रिव्यु| पहली बार तो हैदराबाद के पक्ष में गया था रिव्यु क्या यह भी जा पाएगा...


9.5 ओवर (1 रन) गुगली!! सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला और एक रन हासिल किया|

9.4 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को सामने की तरफ मारा और एक रन हासिल किया|

9.3 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया स्क्वायर लेग की तरफ एक रन के लिए|

9.2 ओवर (1 रन) गुगली!! पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई गेंद जिसे बैकफुट से खेलते हुए लेग साइड पर सिंगल हासिल किया|

रियान पराग आये हैं बल्लेबाज़ी के लिए...

9.1 ओवर (0 रन) आउट!!! एलबीडबल्यू आउट!!! राजस्थान का रिव्यु हुआ असफ़ल| रॉबिन उथप्पा 18 रन बनाकर लौटे पवेलियन| राशिद ख़ान ने किया अपना पहला शिकार| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को उथप्पा मिड विकेट की दिशा में खेलने गए| बल्ले पर नही ऐया गेंद सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| रॉबिन उथप्पा ने लिया रिव्यु| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद पाता चला की गेंद सीधे लेग स्टंप्स को लाग रही थी| थर्ड अम्पायर का आया फ़ैसला आउट रहे बल्लेबाज़| 63/4 राजस्थान को 65 गेंदों में 8.86 रन प्रति ओवर की दर से 96 रन चाहिए| SRH vs RR: Match 26: WICKET! Robin Uthappa lbw b Rashid Khan 18 (15b, 1x4, 1x6). Rajasthan Royals 63/4 (9.1 Ov). Target: 159; RRR: 8.86

एलबीडबल्यू की बड़ी अपील!! अम्पायर ने उसे आउट करार दिया, देखने में ये एक नज़दीकी मामला लग रहा है..

पहले टाइम आउट का हुआ समय!!! 9 ओवर की समाप्ति के बाद 63/3 राजस्थान| 66 गेंद पर 96 रनों की दरकार...

8.6 ओवर (4 रन) चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया| गैप में गई बॉल| फील्डर वहां मौजूद नही गेंद गई सीधे सीमा रह के बाहर, मिला चार रन| SRH vs RR: Match 26: Sanju Samson hits Vijay Shankar for a 4! Rajasthan Royals 63/3 (9.0 Ov). Target: 159; RRR: 8.73

8.5 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला, 1 रन पूरा किया|

8.4 ओवर (2 रन) लेग स्टंप की गेंद को फाइन लेग की ओर खेलते हुए 2 रन पूरा किया|

8.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| सिंगल आसानी से मिला|

8.2 ओवर (2 रन) ऑफ स्टंप की गेंद को कवर्स की ओर पुश किया| तेज़ी से 2 रन लेने में हुए कामयाब|

8.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद मिड ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|

विजय शंकर को गेंदबाजी के लिए लाया गया है..

7.6 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की एक बड़ी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| सही फ़ैसला!! गेंद बल्ले के अंदरूनी हिस्से से लगकर पैड्स से जा टकराई थी| डिफेंड करते हुए टर्न से यहाँ पर हुए थे बीट| 8 ओवर की समाप्ति के बाद 52/3 राजस्थान|

7.5 ओवर (2 रन) इस बार छोटी लेंथ से डाली गई गेंद को कवर्स की तरफ खेला और गैप से दो रन हासिल किये|

7.4 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ टीम के 50 रन भी पूरे हुए| समझदारी के साथ राशिद को खेलते हुए दोनों बल्लेबाज़|

7.3 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ खेला और एक रन हासिल किया|

7.2 ओवर (1 रन) लेग स्पिन गेंद को सामने की तरफ मारा एक रन के लिए|

7.1 ओवर (0 रन) गुगली!! पड़ने के बाद अंदर की तरफ ई गेंद जिसे बैकफुट से खेलने गए उथप्पा और पैड्स पर खा बैठे| लेग स्टम्प के काफी बहार लगती थी गेंद|

राशिद ख़ान गेंदबाज़ी करने आए...

6.6 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर पंच करते हुए सिंगल निकला|

6.5 ओवर (0 रन) फाइन लेग की दिशा में पुल किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही मिला|

6.4 ओवर (1 रन) आगे डाली हुई बॉल को मिड ऑफ की ओर पुश किया| 1 रन आया|

6.3 ओवर (4 रन) चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को जगह बनाकर कवर्स की दिशा में खेला| गैप में गई गेंद मिला चार रन| SRH vs RR: Match 26: Sanju Samson hits Abhishek Sharma for a 4! Rajasthan Royals 45/3 (6.3 Ov). Target: 159; RRR: 8.44

6.2 ओवर (4 रन) चौका!!!! ऑफ स्पिन गेंद लेग स्टंप पर डाली गई छोटी बॉल को संजू ने मिड विकेट की दिशा में पुल किया| गैप में गई बॉल| सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| SRH vs RR: Match 26: Sanju Samson hits Abhishek Sharma for a 4! Rajasthan Royals 41/3 (6.2 Ov). Target: 159; RRR: 8.63

6.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|

अभिषेक शर्मा स्पिन की शुरुआत करते हुए...

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर की समाप्ति के बाद 36/3 राजस्थान| इस पॉवर प्ले में पूरी तरह से मुकाबले से बाहर हो गई है लेकिन अभी भी क्रीज़ पर सैमसन हैं जिनसे टीम को आगे लेकर जाने की उम्मीद होंगी| क्रीज़ पर उनका साथ देते हुए रॉबिन उथप्पा जो अपने अनुभव का कर सकते हैं इस्तेमाल|

5.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई मेडेन ओवर की समाप्ति| प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला|

5.5 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की बॉल को मिड ऑन की ओर पंच किया, फील्डर के हाथ में गई गेंद| रन नही आया|

5.4 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप की गेंद को मिड ऑफ की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे खुद ही फील्ड किया|

5.3 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर पटकी गई गेंद को मिड ऑन की ओर पुश किया, रन नही हुआ|

5.2 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की तरफ पुश किया, रन नही मिला|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन की गेंद को शॉट फाइन लेग की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद रन नही हुआ|

मैच रिपोर्ट