द एक्स फैक्टर ? अलग होने की अफवाहों के बाद फिर एक साथ दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

द एक्स फैक्टर ? अलग होने की अफवाहों के बाद फिर एक साथ दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

नई दिल्ली:

क्रिकेटर विराट कोहली, जो हाल ही संपन्न वर्ल्ड टी 20 टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे, को मुंबई में बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा के साथ देखा गया है।  ऐसा कहा जा रहा है कि मुंबई में दोनों ने एक साथ डिनर किया और दोनों अपनी-अपनी गाड़ी में वापस चले गए।

बता दें कि कुछ महीनों पहले दोनों के अलग होने की खबरें खूब चर्चा में थीं। विराट (27) और अनुष्का (27) जो काले रंग के कपड़ों में बहुत सुंदर दिख रहीं थी, को मुंबई में एक रेस्तरां  के बाहर देखा गया।
 

बाद में अनुष्का को एक कार में देखा गया।
 


विराट अलग कार में चले गए।
 

यह फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई थी।

 

फरवरी में ही यह खबर आई थी कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का ब्रेकअप हो गया है। विराट कोहली ने अनुष्का को फॉलो करना बंद कर दिया था। विराट ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अनुष्का को फॉलो करना बंद कर दिया था लेकिन, अनुष्का अभी भी विराट को फॉलो कर रही हैं। दोनों में कड़वाहट की वजह पैसों को बताया जा रहा था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इंस्टाग्राम पर विराट कोहली ने ऐसी तस्वीर भी पोस्ट की थी जिसको लेकर इस प्रकार की चर्चा को बल मिला था। बाद में यह तस्वीर विराट कोहली ने डिलीट कर दी।