पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली और उनकी पत्नी पर नौकरानी को पीटने का आरोप, केस दर्ज

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली और उनकी पत्नी पर नौकरानी को पीटने का आरोप, केस दर्ज

विनोद कांबली (फाइल फोटो)

मुंबई:

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली और उनकी पत्नी के खिलाफ अपनी नौकरानी से कथित मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में इस महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह पिछले दो सालों से कांबली के घर काम कर रही है, लेकिन उसे कोई वेतन नहीं मिला।

नौकरानी का आरोप है कि पैसे के लिए जिद करने पड़े कांबली और उनकी पत्नी एनड्रिया ने उसे मारा-पीटा और तीन दिन तक घर के एक कमरे में बंद रखा और उसके बाद उसको घर से भगा दिया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

नौकरानी घर से निकलने के बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन आई और उसने पुलिस को सारी आपबीती सुनाई। बांद्रा पुलिस ने कांबली और उनकी पत्नी के खिलाफ 342, 504, 506 और आईपीसी 34 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।