2015 में टेस्ट मैचों में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का क्या रहा हाल

2015 में टेस्ट मैचों में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का क्या रहा हाल

अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

2015 में विराट कोहली अपने स्टैंडर्ड तक शायद नहीं पहुंच पाए। बावजूद इसके उन्होंने टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाए। कोहली ने 9 टेस्ट मैचों में 640 रन बनाए, जिनमें 2 शतक शामिल थे।

विराट का 2015 में प्रदर्शन            
टेस्ट     9
रन      640
औसत 42.66
शतक  2

ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कमान संभाली। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में हार के बाद बांग्लादेश में इकलौता टेस्ट ड्रॉ रहा। श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरीज जीतने के बाद 2015 विराट कोहली को भारतीय क्रिकेट के अगले सबसे स्टार के रूप में स्थापित कर गया।

टीम इंडिया के नए मिस्टर भरोसमंद अजिंक्य रहाणे साल 2015 में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज रहे। रहाणे ने 9 टेस्ट मैचों में 593 रन बनाए और 3 शानदार शतकीय पारियां खेलीं।

रहाणे का 2015 में प्रदर्शन
टेस्ट    9
रन     593
औसत 45.61     
शतक  3

रहाणे ने पहली बार भारतीय पिच पर शतक भी जमाया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली टेस्ट की दोनों पारियों में शतक उनके बढ़ते आत्मविश्वास का नमूना था।

हाल के वर्षों में टेस्ट में मुरली विजय का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। मुरली विजय ने 2015 में 7 टेस्ट मैचों में 47.45 की औसत से 522 रन बनाए।

विजय का 2015 में प्रदर्शन
टेस्ट    7
रन     522
औसत 47.45     
शतक 1

अगर वे पूरी तरह फिट होते तो साल के सबसे कामयाब भारतीय बल्लेबाज हो सकते थे।

आप शायद ये जानकर हैरान होंगे कि 2015 में सबसे अच्छा औसत शिखर धवन का रहा। शिखर ने 6 टेस्ट खेले। 53.88 की औसत से 2 शतक सहित 485 रन बनाए।

शिखर का 2015 में प्रदर्शन
टेस्ट    6
रन     485
औसत 53.88
शतक  2

टेस्ट के पांचवे सबसे कामयाब बल्लेबाज रहे चेतेश्वर पुजारा। पुजारा ने 5 टेस्ट मैचों में 49.57 की औसत से 347 रन बनाए।     

पुजारा का 2015 में प्रदर्शन
टेस्ट    5
रन     347
औसत 49.57      
शतक 1

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

साल 2016 के पहले 5 महीने भारतीय टीम एक भी टेस्ट मैच नहीं खेल रही। ज़ाहिर है टेस्ट खिलाड़ियों के लिए छुट्टियां लंबी होती जा रही हैं।