मैच खत्म लेकिन गौतम गंभीर ने नहीं मिलाया महेंद्र सिंह धोनी से हाथ, वायरल हुआ वीडियो

मैच खत्म लेकिन गौतम गंभीर ने नहीं मिलाया महेंद्र सिंह धोनी से हाथ, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि टीम इंडिया के वनडे कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी और दिल्‍ली रणजी टीम के कैप्‍टन गौतम गंभीर के बीच मनमुटाव चल रहा है। इस वीडियो में पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर धोनी को नजरअंदाज करते नजर आ रहे हैं।
 
कब का है यह वीडियो?
यह वीडियो दिल्ली और झारखंड के बीच खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान का है। इस टूर्नामेंट के मुकाबले में गंभीर और धोनी भी खेल रहे थे, जिसमें दिल्ली ने जीत दर्ज की और जीत के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना दिखाते हुए एक-दूसरे से हाथ मिलाया, लेकिन इस दौरान गंभीर ने धोनी से हाथ न मिलाते हुए उन्हें नजरअंदाज कर दिया।
 
धोनी उम्मीद कर रहे थे कि गंभीर हाथ मिलाएंगे
मैच खत्म होने के बाद वीडियो में यह साफतौर से दिखा जा सकता है कि किस प्रकार गंभीर धोनी को नजरअंदाज करते नजर आ रहे हैं। धोनी उम्मीद कर रहे थे कि गंभीर उनसे भी हाथ मिलाएंगे, लेकिन गंभीर धोनी को पूरी तरह से नजरअंदाज कर गए। इसके बावजूद धोनी ने उम्मीद के साथ एक बार फिर पीछे मुड़कर देखा कि गंभीर उनसे हाथ मिलाने के लिए खड़े हों लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गंभीर उन्हें बिना देखे टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हुए निकल गए।

चल रहे दो तरह के वीडियो
वैसे इस मैच के वीडियो दो तरह से दिखाए जा रहे हैं। दूसरे वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर एक-दूसरे से हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं। हालांकि यह वीडियो मैच खत्म होने के तुरंत बाद का है, जहां खुद गंभीर, धोनी से हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं। लेकिन, इस वीडियो के बजाय सोशल मीडिया पर उस वीडियो को वायरल किया गया जिसमें गंभीर धोनी को नजरअंदाज कर रहे हैं।   

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ये भी पढ़ें - गुप्टिल ने 30 गेंद पर बना डाले 93 रन, सिर्फ 8.2 ओवर में श्रीलंका से जीता न्‍यूजीलैंड