युवराज सिंह को शोएब मलिक ने दी मैदान में आने की चुनौती

युवराज सिंह को शोएब मलिक ने दी मैदान में आने की चुनौती

युवराज सिंह (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक और भारत के युवराज सिंह के बीच ट्विटर पर जंग देखने को मिल रही है। इस जंग में शोएब मलिक ने युवराज सिंह को खुली चुनौती दी है।

दरअसल, इस जंग की शुरुआत उस वीडियो से हुई, जिसमें सानिया मिर्जा और शोएब मलिक श्रीलंका पर जीत हासिल करने की खुशी में डांस कर रहे हैं। इस डांस में पाकिस्तान के दूसरे क्रिकेटर भी शामिल हुए थे। इस वीडियो को सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने सोशल साइट्स पर शेयर भी किया।
 


यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और इसे लाखों लोगों ने देखा। देखने वालों में युवराज सिंह भी शामिल थे। उन्होंने इस वीडियो को देखने के बाद लिखा, शोएब मलिक और सानिया मिर्जा शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन बेहद घटिया डांसर हैं।
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इसके बाद शोएब मलिक ने ट्वीट करते हुए युवराज सिंह को मैदान में आने की चुनौती दी है। उन्होंने युवराज सिंह को टैग करते हुए लिखा है, आ जाओ मैदान में।

जाहिर है शोएब मलिक ने युवराज सिंह को डांस के मैदान में आने की चुनौती दी। इस पर युवराज सिंह ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।