अमरनाथ यात्रा 2016 : मौसम में सुधार के साथ दर्शन के लिए तीर्थयात्रा फिर शुरू

अमरनाथ यात्रा 2016 : मौसम में सुधार के साथ दर्शन के लिए तीर्थयात्रा फिर शुरू

फाइल फोटो

श्रीनगर:

दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर उंचाई पर स्थित अमरनाथ के दर्शन के लिए वाषिर्क तीर्थयात्रा आज सुबह फिर से शुरू हो गई। कल दिन के अधिकांश समय के दौरान हुयी भारी बारिश के कारण यात्रा रोक दी गयी थी।
 
अधिकारियों ने बताया कि यात्रा आज सुबह फिर से शुरू हो गई और 1800 से अधिक तीर्थयात्रियों का जत्था अमरनाथ जाने के लिए आधार शिविर से रवाना हुआ। जबकि आज दोपहर तक 500 से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ के दर्शन किये।
 
जम्मू से 429 तीर्थयात्रियों का एक जत्था यात्रा के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्रियों में 32 महिलाएं और 102 ‘साधु’ शामिल हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार के साथ तीर्थयात्रियों को गंदरबल जिले में बालताल और अनंतनाग जिले में नुनवान-पहलगाम आधार शिविरों से अमरनाथ जाने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी गयी।
 
कल कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण फिसलन भरी सड़कों के चलते एहतियाती उपाय के रूप में अधिकारियों ने यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया था।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com