Maha Shivratri 2018: तस्वीरों में देखिए देश में कैसे मनाई जा रही है महाशिवरात्रि

पूरे साल आने वाली 12 शिवरात्रियों में से यह महाशिवरात्री सबसे अहम मानी जाती है. हर साल यह फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है.

Maha Shivratri 2018: तस्वीरों में देखिए देश में कैसे मनाई जा रही है महाशिवरात्रि

शिवरात्रि 2018 की तस्वीरें

खास बातें

  • राजिम कुंभ में शिवभक्तों ने लगाई डुबकी
  • भीमाशंकर में हुई महाआरती
  • महाकालेश्वर में लगा भक्तों का तांता
नई दिल्ली:

पूरे भारत में महाशिवरात्री का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन सभी शिव भक्तों ने सुबह-सुबह मंदिरों में पूजा-पाठ कर उपवास रखा हुआ है. पूरे साल आने वाली 12 शिवरात्रियों में से यह महाशिवरात्री सबसे अहम मानी जाती है. हर साल यह फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है. ऐसा कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन शिवजी और पार्वती जी की शादी हुई थी. वहीं, 13 फरवरी को शुरू हुई यह महाशिवरात्री 14 फरवरी को पूरे दिन और रात 12:47 मिनट तक रहेगी. 

Mahashivratri 2018: 13 या 14 फरवरी के फेर में उलझे भक्‍तजन, जानें कब मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि के दौरान सभी भक्त जल और दूध से भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं. सूर्योदय के दौरान पवित्र स्थानों पर स्नान करते हैं या फिर घर में गंगाजल छिड़क कर स्नान करते हैं. मंदिर में वह जल या दूध चढ़ाकर शिवलिंग की तीन या सात बार परिक्रमा करते हैं. साथ ही स्नान से अभिषेक तक ‘ओम नम: शिवाय’ मंत्र का जाप करते हैं. 

महाशिवरात्रि 2018: ये है ज्योतिर्लिंग और शिवलिंग में अंतर, जानिए कहां-कहां स्थापित हैं ज्योतिर्लिंग

यहां तस्वीरों में देखिए किस तरह मंदिरों में शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है और कैसे यह महापर्व मनाया जा रहा है.  
 

maha shivratri 2018

महाराष्ट्र के भीमाशंकर मंदिर के बाहर लाइन में लगे भक्त.
 
maha shivratri 2018
 
छत्तीसगढ़ में राजिम कुंभ में माघ मेले के दौरान नदी में डुबकी लगाते भक्त
 
maha shivratri 2018
 
राजिम कुंभ में माघ मेले के दौरान महाशिवरात्रि मनाते भोले भक्त
 
maha shivratri 2018
 
छत्तीसगढ़ में राजिम कुंभ में माघ मेले के दौरान शिव भक्त. 
 
maha shivratri 2018
 
महाकालेश्वर की आरती.
 
maha shivratri 2018

शिवलिंग का जलाभिषेक करते भक्त. 
 
maha shivratri 2018
 
महाकालेश्वर मंदिर में पूजा करते शिव भक्त.
 
maha shivratri 2018
 
महाकालेश्वर मंदिर में दूध चढ़ाते शिव भक्त.
 
maha shivratri 2018
 
मंदिर में पूजा. 
maha shivratri 2018

शिवलिंग पर जल चढ़ाते भक्त. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com