विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Feb 06, 2019

वृन्दावन की विधवा महिलाओं के लिए अच्छी खबर, जल्द शुरू होने जा रही हैं मिनी बस सेवा

वृन्दावन के सरकारी आश्रय सदन में रह रहीं 70 से भी अधिक वृद्ध, विधवा एवं परित्यक्त (जिन्हें परिवारवालों ने छोड़ दिया) महिलाओं को मंदिरों तक ले जाने और वापस लाने के लिए राज्य सरकार जल्दी ही मिनी बस सेवा शुरू करेगी.

Read Time: 2 mins
वृन्दावन की विधवा महिलाओं के लिए अच्छी खबर, जल्द शुरू होने जा रही हैं मिनी बस सेवा
वृन्दावन की विधवा महिलाओं के लिए जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
मथुरा:

वृन्दावन के सरकारी आश्रय सदन में रह रहीं 70 से भी अधिक वृद्ध, विधवा एवं परित्यक्त (जिन्हें परिवारवालों ने छोड़ दिया) महिलाओं को मंदिरों तक ले जाने और वापस लाने के लिए राज्य सरकार जल्दी ही मिनी बस सेवा शुरू करेगी.

महिला कल्याण विभाग की विशेष सचिव मेधा रूपम ने इसकी जानकारी दी. रूपम रामताल के निकट बनाए गए कृष्ण आश्रय सदन एवं अन्य स्थानों पर रह रहीं बेसहारा महिलाओं के रहने-खाने की व्यवस्था का जायजा लेने यहां आई थीं. उन्होंने बताया, ‘‘हालांकि, आश्रय सदन में अभी भी उसकी क्षमता से कम महिलाएं रह रही हैं. जरुरतमंद महिलाओं को सदन का लाभ मिल सके, इसके लिए इसका प्रचार-प्रसार करना आवश्यक है.''

RTI डालकर पूछा,  भगवान कृष्ण का जन्म कब और कहां हुआ, दस्तावेज दें, प्रशासन हैरान

रूपम ने बताया कि कृष्ण कुटीर महिला आश्रय सदन में 1,000 विधवा एवं वृद्ध महिलाओं के रहने की व्यवस्था है. अभी यहां करीब 70 महिलाएं रह रही हैं. उन्होंने कहा कि कई महिलाएं उम्र, भिक्षावृत्ति और अन्य कारणों से आश्रय सदन तक आने-जाने में असमर्थ हैं. ऐसी महिलाओं की मदद करने के लिए मिनी बस सेवा शुरू की जाएगी.

रूपम ने कहा कि सरकार इन सभी महिलाओं को सम्मानजनक जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध है.

VIDEO: मथुरा की रंगत ही बदल गई...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
Raksha Bandhan 2024 : रक्षाबंधन कब है? नोट कर लीजिए सही तारीख, शुभ, मुहूर्त और महत्व
वृन्दावन की विधवा महिलाओं के लिए अच्छी खबर, जल्द शुरू होने जा रही हैं मिनी बस सेवा
कब है अक्षय तृतीया, जानिए इस खास पर्व का क्या है महत्व और कहां-कहां की जाती है इस दिन पूजा
Next Article
कब है अक्षय तृतीया, जानिए इस खास पर्व का क्या है महत्व और कहां-कहां की जाती है इस दिन पूजा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;