पर्व-त्योहार : मौनी अमावस्या आज, वसंत पंचमी 12 फरवरी को मनाई जाएगी

पर्व-त्योहार : मौनी अमावस्या आज, वसंत पंचमी 12 फरवरी को मनाई जाएगी

फाईल फोटो

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष मौनी अमावस्या पर्व आठ फरवरी यानी आज मनाई जा रही है। वहीं दूसरी लोकप्रिय वसंत पंचमी त्योहार 12 फरवरी को पड़ रही है।
 
मौनी अमावस्या के मौके पर हरिद्वार में चल रहे अर्धकुंभ में पुण्य-स्नान के लिए भारी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर, इलाहाबाद में चल रहे माघ मेला में भी इस दिन लाखों लोग संगम तट पर डुबकी लगाएंगे।
 
गौरतलब है कि माघ महीने की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। इसका हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन लोग पवित्र नदियों विशेष कर गंगा और यमुना में स्नान कर दान-पुण्य करते हैं।
 
सरस्वती पूजा 12 फरवरी को
 
वसंत पंचमी त्योहार शीत ऋतु के बीतने और वसंत ऋतु के आगमन की खुशी में मनाया जाता है। लेकिन इसे मनाने का एक कारण और है, वह है कि इस समय कुछ रबी फसलें कट चुकी होती हैं और कुछ प्रौढ़ (मैच्योर) हो जाती हैं। इस त्योहार के बाद लोग उसे काटने की तैयारियों में व्यस्त हो जाते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि वसंत पंचमी त्योहार को सरस्वती पूजा के रुप में भी मनाया जाता है। पूर्वी यूपी और बिहार में यह पर्व विशेष धूमधाम से मनाया जाता है। देवी सरस्वती को कला और ज्ञान की देवी माना गया है, इसलिए इस दिन स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com