अमरनाथ गुफा में 71000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बर्फ के शिवलिंग के दर्शन

अमरनाथ गुफा में 71000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बर्फ के शिवलिंग के दर्शन

फाइल फोटो

जम्मू:

जुलाई महीने की दूसरी तारीख से शुरू हुई जम्मू-कश्मीर स्थित विश्व प्रसिद्ध प्राकृतिक अमरनाथ गुफा मंदिर में अब तक 71,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी कहे जाने वाले शिवलिंग के दर्शन किए हैं।
 
श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, “महज पांच दिनों भीतर अब तक 71 हजार 103 तीर्थयात्री पवित्र अमरनाथजी की गुफा में बर्फ के शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। अमरनाथ यात्रा के पांचवें दिन 15 हजार 185 यात्रियों ने गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की।“
 
अमरनाथ यात्रा की लोकप्रियता पता इसी से चलता है कि आतंकियों की धमकी और मौसम की प्रतिकूलता का बावजूद आज जम्मू के आधार शिविर से 1,621 श्रद्धालुओं का एक जत्था आज अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर भगवती नगर आधार शिविर से 49 वाहनों में नया जत्था रवाना हुआ। श्रद्धालुओं में 1,262 पुरूष और 359 महिलाएं शामिल हैं। आज निकले जत्थे के साथ जम्मू के आधार शिविर से यात्रा के लिए 10,005 श्रद्धालु रवाना हो चुके हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com