Ram Navami 2017: भगवान राम की आराधना के लिए ये हैं 7 मंत्र, श्लोक और दोहे

Ram Navami 2017: भगवान राम की आराधना के लिए ये हैं 7 मंत्र, श्लोक और दोहे

दस अवतारों में श्रीराम का अवतार सबसे अधिक व्यापक और पूजित माना जाता है.

हिन्दू धर्मग्रंथों और पुराणों में यूं तो भगवान विष्णु के 24 अवतार बताए गए हैं, लेकिन दस अवतारों की चर्चा सबसे अधिक होती है. इन दस अवतारों में भी श्रीराम का अवतार सबसे अधिक व्यापक और पूजित माना जाता है. विष्णुजी का यह सातवां अवतार लंकापति रावण को मारने और धर्म की स्थापना के लिए माना जाता है. मान्यता है कि विष्णुजी के अवतार की महिमा अपरिमित है और भगवान राम के नाम का जाप करने मात्र से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है. प्रस्तुत है यहां, भगवान राम से जुड़े विशेष मंत्र, श्लोक और दोहे:
 
कार्यसिद्धि मंत्र:
ॐ राम ॐ राम ॐ राम। ह्रीं राम ह्रीं राम। श्रीं राम श्रीं राम। रामाय नमः। रां रामाय नमः
 
सौभाग्य और सुख प्राप्ति मंत्र:
श्री राम जय राम जय जय राम। श्री रामचन्द्राय नमः।
राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।
सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने॥
 
अकाल मृत्यु निवारण मंत्र:
नाम पाहरु दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट।
 
गरीबी निवारण मंत्र:
अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के। कामद धन दारिद दवारि के॥
 
संतान प्राप्ति मंत्र:
प्रेम मगन कौसल्या निसिदिन जात न जान।
सुत सनेह बस माता बालचरित कर गान॥
लोचन निज पद जंत्रित जाहिं प्रान केहि बाट॥
 
धन-प्राप्ति मंत्र:
जिमि सरिता सागर महुँ जाही। जद्यपि ताहि कामना नाहीं॥
तिमि सुख संपति बिनहिं बोलाएँ। धरमसील पहिं जाहिं सुभाएँ॥

आस्था सेक्शन से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com