अब सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के अलग होने की खबरें...

अब सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के अलग होने की खबरें...

मुंबई:

रणबीर कपूर-कैटरीना कैफ और फरहान अख्तर-अधुना भबनी के अलग होने की खबरों के बीच अब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के भी अलग होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

दोनों करीब छह साल से साथ थे, लेकिन उनके संबंधों में अलगाव की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि सुशांत ने तीन महीने पहले घोषणा की थी कि वे 31 साल की टेलीविजन अभिनेत्री से दिसंबर में शादी करेंगे। सुशांत और अंकिता से संपर्क नहीं हो पाया गया है।

दोनों एकता कपूर के धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' में काम करने के दौरान करीब आए थे। उनके अलग होने की खबरें पहली बार सामने नहीं आई हैं।

इससे पहले दोनों अफवाहों को खत्म करने के लिए कई बार सार्वजनिक रूप से साथ नजर आए, लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा नहीं किया, जिससे अटकलों को बल मिल रहा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

हाल-फिलहाल कई सेलिब्रिटी जोड़ियों की शादी टूटने या प्रेम संबंध खत्म होने की खबरें आई हैं। इनमें अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा खान, फरहान अख्तर-अधुना भबनी, क्रिकेटर विराट कोहली-अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर-कैटरीना कैफ, अभिनेता पुलकित सम्राट और सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता शामिल हैं।