फिल्म फितूर में अजय देवगन होंगे मेहमान भूमिका में?

फिल्म फितूर में अजय देवगन होंगे मेहमान भूमिका में?

अजय देवगन (फाइल फोटो)

मुंबई:

खबर है कि निर्देशक अभिषेक कपूर की फ़िल्म 'फ़ितूर' में अजय देवगन मेहमान भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, कटरीना कैफ और तब्बू अहम किरदार निभा रही हैं।

बताया जा रहा है कि अजय देवगन ने 'फितूर' के निर्देशक अभिषेक कपूर के साथ दोस्ती निभाई है और एक छोटा सा किरदार निभाया है। इस फिल्म में अजय की भूमिका बताई जा रही है गॉड फादर की तरह की जो आदित्य रॉय कपूर के गॉड फादर बने हैं। हालांकि अभिषेक कपूर ने इसका खुलासा नहीं किया है, मगर इस भूमिका से इंकार भी नहीं किया। जब अभिषेक से पूछा गया कि अजय की मेहमान भूमिका के बारे में तो उन्होंने मना नहीं किया, तो उन्होंने कहा की "नो कमेंट।" यानी इस खबर में कहीं न कहीं सच्चाई जरूर है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com