लड़कियों को मुफ़्त मार्शल आर्ट सिखाएंगे अक्षय कुमार

फाइल फोटो

मुंबई:

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ऐसे 10 सेंटर खोलने जा रहे हैं, जहां लड़कियों को मार्शल आर्ट सिखाया जाएगा। इन लड़कियों को यह ट्रेनिंग मुफ़्त दी जाएगी। हम सब जानते हैं की अक्षय खुद भी मार्शल आर्ट के जाने माने खिलाड़ी हैं और ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुके हैं। अब वह इन लड़कियों को खुद मार्शल आर्ट सिखाएंगे।

पिछले साल ही अक्षय ने आदित्य ठाकरे के साथ महिलाओं को मार्शल आर्ट और आत्मरक्षा की मुफ़्त ट्रेनिंग देने की घोषणा की थी। इसके तहत करीब 300 लड़कियों को हर हफ्ते ट्रेनिंग दिया जाता हैं। अब चूंकि जगह कम पड़ रही है, इसलिए अक्षय 10 नए सेंटर खोलने जा रहे हैं।

बताया जा रहा है की अक्षय जब अपनी अगली फ़िल्म की शूटिंग कर रहे थे, तभी उन्हें नए सेंटर खोलने का खयाल आया। इस फ़िल्म में अक्षय भष्ट्राचार से मुकाबले के लिए अपनी आर्मी बनाते हैं। इसी दौरान अक्षय के ज़ेहन में आया कि लड़कियों को उनकी सुरक्षा के लिए तैयार किया जाना चाहिए।

वैसे अक्षय 10 लड़कियों को खुद ट्रेनिंग दे चुके हैं, जिन्होंने आगे चलकर ब्लैक बेल्ट हासिल किया। अक्षय अपनी इस नई योजना के बारे में बताते हुए कहते है, 'मैं हर हफ्ते 300 लड़कियों को मार्शल आर्ट सिखाता हूं, लेकिन मेरे पास जगह की थोड़ी कमी पड़ती है। मैं अगले कुछ महीनों में कुछ और क्लासेज़ खोलने वाला हूं जो एकदम मुफ़्त होगा'।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com