मुूंबई: लंदन और ऑस्ट्रिया में धमाल मचाने के बाद 'ए दिल है मुश्किल' की स्टारकास्ट अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर और फवाद खान एक बार फिर साथ दिखे और मौका था, राजस्थान में एक गाने की शूटिंग का। सोशल मीडिया पर इन सितारों की तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं। इन तस्वीरों में रणबीर और अनुष्का के साथ फवाद खान भी हैं, जो इस लव स्टोरी में एक डीजे का रोल निभा रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में अनुष्का पारंपरिक लिबास में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। रणबीर कपूर सूटबूट पहने हुए हैं और वहीं फवाद कैजुअल लुक में दिख रहे हैं।
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा जल्द सलमान खान के साथ फिल्म 'सुल्तान' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म ईद पर रिलीज होगी। 'ए दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या राय बच्चन भी एक भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। इसके अलावा उमंग कुमार की 'सरबजीत' में ऐश्वर्या मुख्य भूमिका में हैं, जो कि 20 मई को रिलीज होगी।