अर्पिता खान शर्मा ने ट्विट कर गणपति उत्सव के बारे में बताया

अर्पिता खान शर्मा ने ट्विट कर गणपति उत्सव के बारे में बताया

गणेश जी की आरती करते सलमान, अर्पिता और हेलेन (फाइल फोटो)

मुंबई:

पिछले साल खानों और परिवार ने गणेश चतुर्थी को सलमान खान की बहन अलविरा के मुंबई स्थित फार्म हाउस में उत्साह के साथ मनाया था। इस मौके पर करिश्मा कपूर, सूरज पांचोली, मिनी माथुर और पुलकित सम्राट वहां पर पहुंचे थे। सलमान खान के पिता सलीम खान, सौतेली मां हेलेन, मां सलमा और बहन अर्पिता की एक फोटो भी मीडिया में आई।

गणेश चतुर्थी एक ऐसा मौका रहता है जब खान खानदान पूरी जोश में दिखाई देता है।

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने एक फोटो ट्वीट कर कहा है कि इस बार इको-फ्रेंडली गणेश जी की मूर्ति वह घर लाने जा रही है। यहां अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह मूर्ति खान खानदान के लिए है या फिर अर्पिता अपने पति के साथ इसे खासतौर पर अपने घर यानी आयुष शर्मा के संग उत्सव मनाने के लिए लाने जा रही है।
 

इस वर्ष गणेश चतुर्थी के दिन सलमान खान के घर आने वालों में एक खास मेहमान नहीं होगा। वह मेहमान है सोनाक्षी सिन्हा। सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों बूडापेस्ट में है जहां फिल्म फोर्स-2 की शूटिंग में वह व्यस्त है। इस बात की पुष्टि सोनाक्षी ने एक ट्वीट के जरिए की है।
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पेश है अर्पिता और सोनाक्षी के बीच हुई वार्ता...