...इस तरह तो 300 करोड़ से ज्‍यादा कमा लेगी 'बजरंगी भाईजान'

...इस तरह तो 300 करोड़ से ज्‍यादा कमा लेगी 'बजरंगी भाईजान'

फ़िल्म बजरंगी भाईजान का दृश्‍य...

मुंबई :

फ़िल्म बजरंगी भाईजान ने एक और नया रिकॉर्ड बना लिया है। इस फ़िल्म ने रिलीज़ के चौथे दिन यानी सोमवार को 27 करोड़ का कलेक्शन पार किया है और अपने आप में ये नया रिकॉर्ड है।

फ़िल्म बजरंगी भाईजान से पहले किसी भी फ़िल्म ने रिलीज़ के चौथे दिन सोमवार को इतनी बड़ी कमाई नहीं की है। वहीं, बजरंगी भाईजान ने सोमवार 27.5 करोड़ का कलेक्शन किया। वो भी तब, जब कोई छुट्टी न हो। फ़िल्म के इस प्रदर्शन के बाद ट्रेड पंडितों का मानना है की ये महीना बरंगी भाईजान का है।

फ़िल्म समीक्षक विकास मोहन ने कहा कि 'अगर कोई फ़िल्म 3 दिन में 100 करोड़ पार कर ले तो उसकी कोई सीमा ही नहीं। वो फ़िल्म 200 भी पार कर सकती है। 300 करोड़ भी पार कर सकती है और कुछ भी कर सकती है।'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इससे पहले बजरंगी भाईजान ने 3 दिनों में 100 करोड़ पार करके सबसे तेज़ 100 करोड़ पार करने वाली फ़िल्म का रिकॉर्ड बनाया। एक दिन में 38.75 करोड़ का कलेक्शन करके एक दिन में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म का कीर्तिमान भी बजरंगी भाईजान बना चुकी है।