श्रीदेवी के लिए फिल्म प्रोड्यूस करने वाले हैं उनके पति बोनी कपूर

श्रीदेवी के लिए फिल्म प्रोड्यूस करने वाले हैं उनके पति बोनी कपूर

श्रीदेवी (फाइल फोटो)

मुंबई:

फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' की सफलता और सराहना के बाद अब श्रीदेवी के पति बोनी कपूर उनके लिए एक फिल्म बनाने वाले हैं। खबर है कि यह फिल्म महिला प्रधान फिल्म होगी, जिसमें श्रीदेवी की सशक्त भूमिका होगी।

सूत्र बताते हैं कि श्रीदेवी की इस फिल्म का नाम होगा 'मां' जिसमें कहानी होगी सौतेली मां-बेटी के रिश्तों की। कहानी बहुत ही जज़्बात होगी, क्योंकि रिश्तों और जज़्बातों को इसमें पिरोया जा रहा है। हालांकि बोनी कपूर ने अभी इस खबर की पुष्टि नहीं की है, मगर सूत्र बताते हैं कि जल्द ही बोनी कपूर इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा करेंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आपको बता दें कि 2014 में ही बोनी कपूर ने इस फिल्म का जिक्र मीडिया के सामने किया था और कहा था कि उनकी यह फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से बिलकुल अलग होगी। अब लगता है कि फिल्म की तैयारी शुरू हो चुकी है। बतौर अभिनेत्री श्रीदेवी ने बोनी कपूर निर्मित 1987 की फिल्म 'मिस्टर इंडिया, 1993 की फिल्म 'रूप की रानी चोरों का रजा, और 1997 की फिल्म 'जुदाई' में काम किया है।