पूजा बेदी की फाइल तस्वीर
अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी और दिवंगत निर्देशक रामानंद सागर की परपोती के बीच मुंबई के एक पब में झगड़ा हो गया। इसके बाद इन नाबालिग लड़कियों के अभिभावकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
पूजा की बेटी आलिया और रामानंद सागर की परपोती साक्षी के बीच झगड़ा मध्य मुंबई के लोवर परेल इलाके में गत शुक्रवार को हुआ था।
सोमवार को साक्षी की मां मीनाक्षी ने ओशिवरा पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया है कि आलिया और उसके मित्रों ने कथित तौर पर नशे की हालत में उनकी बेटी पर हमला किया।
दूसरी तरफ, पूजा ने वर्सोवा थाने में मंगलवार रात शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया कि पब में बहस के बाद मीनाक्षी और उनकी बेटी ने उनकी किशोर बेटी और उनके मित्रों के साथ गाली-गलौज की, उन्हें धमकाया और अश्लील इशारे किए।
Advertisement
Advertisement