'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर का लुक दीपिका को लगता है 'हॉट'

'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर का लुक दीपिका को लगता है 'हॉट'

रणवीर संग दीपिका की फाइल फोटो

मुंबई:

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने खुलेआम ट्वीटर पर 'बाजीराव मस्तानी' में अपने सह कलाकार रणवीर सिंह को 'हॉट' बताया है।

रणवीर के साथ अपने कथित प्रेम संबंधों को लेकर हमेशा चुप्पी साधे रखने वाली 29 साल की दीपिका ने आखिरकार अपनी पसंद जता दी है। उन्होंने ट्वीटर पर रणवीर की तस्वीर का कैप्शन लिखा, 'हेलो हॉटनेस। बाजीराव मस्तानी, रणवीर ऑफिशियल।'

'पीकू' की कलाकार और 30 वर्षीय रणवीर 'गोलियों की रासलीला रामलीला' में एक दूसरे के नजदीक आए थे और इससे पहले भी ट्विटर पर एक दूसरे के काम की तारीफ करते रहे हैं।
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बता दें कि 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर ने ताकतवर मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव की भूमिका निभाई है, जबकि दीपिका उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी की भूमिका में हैं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा बाजीराव की पहली पत्नी काशी बाई के रूप में हैं। संजय लीला भंसाली निर्देशित यह फिल्म 18 दिसंबर को थियेटर में रिलीज की जाएगी।