डेनमार्क में जन्मीं दीपिका पादुकोण हुईं 30 की, मिले नए-नए नाम

डेनमार्क में जन्मीं दीपिका पादुकोण हुईं 30 की, मिले नए-नए नाम

फिल्म बाजीराव में दीपिका पादुकोण

नई दिल्ली:

दीपिका पादुकोण का जन्मदिन है और वह 30 साल की हो चुकी हैं। फिल्मी दुनिया में उनका सफर 9 साल का हो चुका है। इन सालों में दीपिका ने तमाम उतार चढ़ाव देखे, लेकिन वर्ष 2013 उनके करियर का सबसे सफल साल कहा जा सकता है।

इस साल दीपिका ने सबसे ज्यादा सफल फिल्में दी और वही एकमात्र ऐसी अभिनेत्री रहीं जिन्होंने बॉलीवुड में खानों के दबदबे को चुनौती दी। इस साल का अंत भी उनकी ही कामयाब फिल्म बाजीराव मस्तानी से हुआ। यह फिल्म भी शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले को सिल्वर स्क्रीन पर जोरदार टक्कर देने में सफल रही।
 

(फिल्म बाजीराव के एक दृश्य में दीपिका)

साल 2013 में दीपिका ने कमाई के मामले में बॉलीवुड के कामयाब खानों को भी पीछे छोड़ दिया था। 2015 में पूरे साल सलमान खान की फिल्मों ने जहां 500 करोड़ से कुछ ज्यादा का कारोबार किया है। वहीं दीपिका ने यह कारनामा 2013 में कर दिखाया था। उनकी चार फिल्मी लगातार हिट हुईं थी। शायद यह बॉलीवुड में एक रिकॉर्ड है जहां किसी अभिनेत्री ने हीरो को ऐसी टक्कर दी हो। दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड में एक स्टाइलिश हिरोइन के रूप में जाना जाता है।

जाने-माने लोगों में सबसे पहली मीका सिंह ने दीपिका को जन्मदिन की बधाई देने के साथ एक्ट्रेस नंबर वन का खिताब दिया है।


बता दें कि वर्ष 2007 में दीपिका पादुकोण ने बादशाह शाहरुख खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था।
 

यह फिल्म साल की कामयाब फिल्म रही थी। जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका जब 8 साल की थीं तब पहली बार बाल कलाकार के रूप में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उनका जन्म डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में हुआ था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन ने भी ट्विटर पर दीपिका को मैडम कहकर बधाई दी है और कामना की है कि यह वर्ष उनके लिए अच्छा होगा।


नरगिस फाखरी ने अपने ट्वीट में दीपिका पादुकोण और उदय चोपड़ा को जन्मदिन की बधाई दी है। रितेश देशमुख ने भी दीपिका पादुकोण को मस्तानी कहकर संबोधित किया है और जन्मदिन के मौके पर बधाई दी है। गायक योयो हनी सिंह ने भी दीपिका पादुकोण को हैप्पी बर्थडे कहा है।