'ऐ दिल...' की सक्सेस पार्टी : दीपिका और रणबीर पहुंचे करण जौहर के घर, देखिए तस्वीरें

'ऐ दिल...' की सक्सेस पार्टी : दीपिका और रणबीर पहुंचे करण जौहर के घर, देखिए तस्वीरें

(मुंबई में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण)

नई दिल्ली:

फिल्मकार करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है. पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान के कारण विवादों से घिरी 'ऐ दिल...' 28 अक्टूबर को रिलीज हुई थी.
 

(दीपिका पादुकोण)

फिल्म के शारदार प्रदर्शन को देखते हुए करण ने मुंबई में स्थित अपने घर पर गुरुवार रात एक पार्टी रखी थी, जिसमें दीपिका पादुकोण, परिणीति चोपड़ा और रणबीर कपूर मुख्य रूप से शामिल थे.
 
(रणबीर कपूर, आदित्य रॉय कपूर और दीपिका पादुकोण)

पार्टी में रणबीर और दीपिका दोनों ही अलग-अलग पहुंचे. रणबीर 'ये जवानी है दीवानी' के अपने सह-कलाकार आदित्य रॉय कपूर और अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ पार्टी में पहुंचे.  
 
(रणबीर कपूर, आदित्य रॉय कपूर और नेहा धूपिया)

गौरतलब है कि रणबीर और दीपिका फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' के सेट पर मिले और जल्द ही उनके बीच डेटिंग शुरू हो गई थी, लेकिन एक साल बाद ही दोनों की ब्रेकअप की खबर सुर्खियों में थी. इसके बाद दोनों को 'यह जवानी है दीवानी' और  'तमाशा' में देखा गया.
 
(परिणीति चोपड़ा)

बता दें, धर्मा प्रोडक्शंस और फॉक्स स्टार स्टूडियोज निर्मित इस फिल्म में शाहरुख खान ने कैमियो किया है. फिल्म में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर, ऐश्वर्य राय बच्चन और अनुष्का शर्मा हैं.
 
(किरण राव, अयान मुखर्जी और जोया अख्तर)
 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com