अब, सिंगर जस्सी बोले, 'हनी सिंह से नशा मुक्ति केंद्र में नहीं मिला'

अब, सिंगर जस्सी बोले, 'हनी सिंह से नशा मुक्ति केंद्र में नहीं मिला'

रैपर हनी सिंह के 'गायब' होने का रहस्य गहराता जा रहा है। पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी ने अब कहा है कि वह हनी सिंह से नशा मुक्ति केंद्र में नहीं मिले, जैसा कि हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी खबर में कहा गया था। जस्सी ने फेसबुक पोस्ट कर कहा है कि वह हनी सिंह से नहीं मिले और हनी सिंह के गानों के कुछ बोलों को छोड़कर वह उनके किसी भी तरह से खिलाफ नहीं हैं।

हिन्दुस्तान टाइम्स में खबर छपी थी कि जस्सी ने कहा है कि वह कुछ माह पहले हनी सिंह से चंडीगढ़ में एक नशा मुक्ति केंद्र में मिले थे और ऐसा लग रहा था कि वहां वह स्टेरॉयड की लत के चलते थे। जस्सी ने यह भी कहा था कि उन्हें सिंह के मैनेजर द्वारा बताया गया कि हनी सिंह ठीक हो रहे हैं।
 

 

Hello. I am referring here to the Hindustan Times article. According to this article I met Honey Singh in a rehab. I...

Posted by jasbir jassi on Monday, August 24, 2015
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

2014 के आखिर में, हनी सिंह अचानक से अपनी प्रफेशनल कमिटमेंट्स से लापता हो गए थे। उनके गायब होने के बाद नवंबर में इंडियाज रॉ स्टार टैलेंट शो में हिमेश रेशमिया को बतौर जज लिया गया था। 2015 की शुरुआत में हनी सिंह फेसबुक के जरिए सामने आए और उन्होंने गरीब बच्चों के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए अपनी वापसी की घोषणा भी की थी। बाद में उन्होंने बर्थडे बैश भी रिलीज किया। उनकी यूं लापता होने के बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया था।