फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की टीम पेशवा परिवार को देगी तोहफा

फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की टीम पेशवा परिवार को देगी तोहफा

पेशवा बाजीराव की पेंटिंग

मुंबई:

18 अगस्त को बाजीराव पेशवा का 315वां जन्मदिन था और इस मौके पर फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की टीम पेशवा परिवार को खास तोहफा देने वाली है। पेशवा परिवार के लिए यह भेंट एक पेंटिंग के रूप में है।

फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की टीम यह पेंटिंग उपहार में देगी पेशवा परिवार की दसवीं पीढ़ी को। बाजीराव की इस पेंटिंग को बनाने में करीब 6 महीने से भी ज्यादा समय लगा है।

बाजीराव के 315वें जन्मदिन के लिए यह खास तोहफा देने संजय लीला भंसाली, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह खुद जाएंगे पेशवा परिवार की दसवीं पीढ़ी से मिलने। फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' एक हिस्टोरिकल फिल्म है जिसे संजय लीला भंसाली ने बनाया है। फिल्म में रणवीर सिंह किरदार निभा रहे हैं बाजीराव का और मस्तानी की भूमिका में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सभी जानते हैं कि संजय लीला भंसाली का फिल्म बनाने का अंदाज थोड़ा अलग है और वे बहुत ही बड़ी और कलरफुल फिल्म बनाते हैं। इस फिल्म का ट्रेलर आने के बाद फिल्म की चर्चा शुरू हो चुकी है।