'बाजीराव मस्तानी' का फर्स्ट लुक : सिर मुंडाया रणवीर ने, तीर-कमान थामा दीपिका ने

'बाजीराव मस्तानी' का फर्स्ट लुक : सिर मुंडाया रणवीर ने, तीर-कमान थामा दीपिका ने

नई दिल्ली:

18वीं शताब्दी के मराठा वीर पेशवा बाजीराव की जीवनी पर बन रही संजय लीला भंसाली की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में एक तरफ शीर्षक भूमिका निभा रहे रणवीर सिंह का नया लुक, जिसमें उनका सिर पूरी तरह मुंडा हुआ है, लोगों को काफी पसंद आ रहा है, वहीं 'मस्तानी' की भूमिका निभा रही दीपिका पादुकोण भी एक वीरांगना के किरदार में प्रशंसकों को भा गई हैं।

सोशल मीडिया में जारी किए गए फिल्म के 'फर्स्ट लुक' पोस्टरों में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी नज़र आ रही हैं, जिन्होंने फिल्म में बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का किरदार अदा किया है।

जारी तस्वीरों में जहां दीपिका पादुकोण ने हाथ में तीर-कमान थामा हुआ है, वहीं प्रियंका भी 18वीं सदी की पोशाक के साथ शिरस्त्राण धारण किए युद्ध पर जाने को तत्पर दिखाई दे रही हैं।

इन तस्वीरों को रिलीज़ किए जाने के बाद फिल्म का टीज़र ट्रेलर गुरुवार को रिलीज़ किया जाएगा, जिसे सलमान खान की इसी सप्ताह रिलीज़ होने जा रही 'बजरंगी भाईजान' के साथ अटैच किया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

'गोलियों की रासलीला राम लीला' के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 'बाजीराव मस्तानी' में एक बार फिर दर्शकों को लुभाने के लिए साथ-साथ नज़र आने जा रहे हैं, और इनका मुकाबला शाहरुख खान और काजोल की 'दिलवाले' से होना पक्का है, क्योंकि इसे इसी साल 18 दिसंबर को रिलीज़ किया जाना तय किया गया है।