बर्थ डे स्पेशल : सुनिए सोनू निगम के 10 खूबसूरत गाने जो आपके दिलों पर राज करते हैं

बर्थ डे स्पेशल : सुनिए सोनू निगम के 10 खूबसूरत गाने जो आपके दिलों पर राज करते हैं

सोनू निगम (फाइल फोटो)

खास बातें

  • 43 साल के हुए सिंगर सोनू निगम।
  • 30 जुलाई 1973 को फरीदाबाद में हुआ था सोनू का जन्म।
  • सोनू ने 12 भाषाओं में अलग- अलग जॉनर के कई हिट गाने गाए हैं।
नई दिल्ली:

मशहूर सिंगर सोनू निगम का 30 जुलाई को जन्मदिन है। भारतीय सिनेमा के सबसे सफलतम गायकों में गिने जाने वाले सोनू निगम का जन्म साल 1973 में हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था।

सोनू निगम ने महज तीन साल की उम्र में अपना संगीत करियर शुरू किया था, तब उन्होंने एक स्टेज शो में अपने पिता के साथ मोहम्मद रफी का 'क्या हुआ तेरा वादा...' गीत गाया था। इसके बाद सोनू अपने माता-पिता, शोभा निगम और अगम कुमार निगम, के साथ शादी-पार्टी जैसे आयोजनों में गाने गाया करते थे।

18 साल की उम्र में बॉलीवुड में किस्मत आजमाने के लिए सोनू मुंबई गए। शुरुआती दौर में सोनू निगम को काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने टी सीरीज के लिए 'रफी की यादें' एल्बम में काम किया। 1995 में उन्होंने 'सारेगामापा' रियलिटी शो में बतौर होस्ट काम किया। इसी साल उन्होंने फिल्म 'बेवफा सनम' में 'अच्छा सिला दिया...' गाना गाया जो बहुत ज्यादा चर्चित हुआ। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

सोनू निगम अपनी वर्सटैलिटी के लिए जाने जाते हैं। सोनू निगम मोहम्मद रफी को अपनी प्रेरणा मानते हैं और संगीत को जानने वाले कहते हैं कि सोनू की शैली रफी जैसी है। सोनू ने 12 भाषाओं में अलग- अलग जॉनर के कई हिट गाने गाए हैं। जन्मदिन के मौके पर आइए सुनते हैं सोनू निगम के 10 गाने जो लोकप्रिय रहे।


फिल्म 'अग्निपथ' का 'अभी मुझमें कहीं...' गाना बेहद पसंद किया गया।


फिल्म 'बॉर्डर' के 'संदेशे आते हैं...' गाने के लिए सोनू निगम को 'बेस्ट प्लेबैक सिंगर'के कई अवॉर्ड मिले।


फिल्म 'कल हो न हो' के टाइटल सॉन्ग के लिए सोनू निगम को फिल्मफेयर (2003), आइफा (2003), राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (2004) समेत कई पु्रस्कार मिले।


वर्ष 1995 में आई फिल्म 'बेवफा सनम' के गाने 'अच्छा सिला दिया...' से सोनू निगम को फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली। यह गाना बेहद लोकप्रिय हुआ।


जून 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'पहेली' के 'धीरे जलना...' लिए सोनू निगम को बेस्ट प्ले बैक सिंगर का स्टार स्क्रीन अवॉर्ड दिया गया।


फिल्म 'दिल चाहता है' का 'तन्हाई...' गीत युवाओं में काफी पसंद किया गया। इस गाने के सोनू निगम को स्टार स्क्रीन अवॉर्ड (2001) दिया गया।


साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'साथिया' के टाइटल सॉन्ग के लिए सोनू निगम को साल 2002 में फिल्मफेयर, आइफा और जी सिने समेत 5 पुरस्कार मिले।


1999 में आए सोनू निगम के 'दीवाना' एल्बम का 'अब मुझे रात दिन...' गाना काफी पसंद किया गया।


साल 2008 में आई आमिर खान की फिल्म 'गजनी' का 'है गुज़ारिश...' गाना बेहद पसंद किया गया था।


साल 2001 में आई फिल्म 'कभी खुशा कभी गम' के 'सूरज हुआ मध्धम...' गाने के लिए सोनू को 2001 में आईफा और ज़ी सिने अवॉर्ड दिए गए।  

जन्मदिन मुबारक हो सोनू निगम! आप इसी तरह अपनी आवाज़ का जादू बिखेरते रहें।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com