Click to Expand & Play
खास बातें
- बॉलीवुड की फिल्मों 'कॉकटेल' और 'रेस-2' की गीतों को अपनी आवाज देने के बाद भांगड़ा पॉप गायक हनी सिंह अब अभिनेता रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'बेशर्म' में गाना गाएंगे।
मुंबई: बॉलीवुड की फिल्मों 'कॉकटेल' और 'रेस-2' की गीतों को अपनी आवाज देने के बाद भांगड़ा पॉप गायक हनी सिंह अब अभिनेता रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'बेशर्म' में गाना गाएंगे।
फिल्म के प्रवक्ता ने कहा, हनी सिंह ने बीते कुछ समय में काफी अच्छा काम किया है और अब फिल्म 'बेशर्म' में वह गीत गाएंगे। हनी सिंह का फिल्म से जुड़ना फिल्म के संगीत एलबम के लिए काफी दिलचस्प होगा।
अभिनव द्वारा निर्देशित फिल्म 'बेशर्म' एक हास्य फिल्म है। इसमें नायिका पल्लवी शारदा भी हैं।
फिल्म का प्रदर्शन आगामी 2 अक्टूबर को किया जाएगा। इसमें रणबीर के माता-पिता नीतू सिंह और ऋषि कपूर भी होंगे।