इरफान बनेंगे साहिर, तो प्रियंका बनेंगी प्रीतम

इरफान बनेंगे साहिर, तो प्रियंका बनेंगी प्रीतम

प्रियंका चोपड़ा (फाइल फोटो)

मुंबई:

फिल्म बाजीराव मस्तानी में कशी बाई की भूमिका निभाने के बाद प्रियंका चोपड़ा संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन में बनने वाली एक और फिल्म का हिस्सा बनेंगी। प्रियंका इस फिल्म में अमृता प्रीतम की भूमिका निभाएंगी, जबकि इरफान खान साहिर लुधियानवी का किरदार निभाएंगे।

मशहूर उर्दू कवि और बॉलीवुड के गीतकार साहिर लुधियानवी की ज़िन्दगी पर फिल्म बनाई जा रही है। इस फिल्म में मशहूर अमृता प्रीतम की भूमिका निभाएंगी प्रियंका और साहिर लुधियानवी के किरदार को पर्दे पर इरफान निभाएंगे।

बताया जा रहा है कि साहिर लुधियानवी से संजय लीला भंसाली बहुत ही प्रभावित हैं और उनकी ज़िन्दगी पर काफी समय से फिल्म बनाने की योजना बना रहे थे, जिसे अब वो पूरा करने जा रहे हैं।

लेकिन, इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली नहीं करेंगे। इस फिल्म के संजय केवल निर्माता होंगे। फिल्म के निर्देशन की ज़िम्मेदारी दी गई है जसमीत डोडी को जिनकी बतौर निर्देशक ये पहली फिल्म होगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बताया ये भी जा रहा है कि अमृता प्रीतम की भूमिका के लिए दीपिका पादुकोण के पास पहले ऑफर गया था या फिर यूं कहें कि इस रोल के लिए पहली पसंद दीपिका थीं, मगर किन्हीं कारणों से दीपिका इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पा रही हैं और उनकी जगह प्रियंका चोपड़ा ने ली है।