कबीर बेदी ने अपने 70वें जन्मदिन पर परवीन दुसांज से शादी की

कबीर बेदी ने अपने 70वें जन्मदिन पर परवीन दुसांज से शादी की

कबीर बेदी (फाइल फोटो)

मुंबई:

दिग्गज कलाकार कबीर बेदी के लिए शनिवार को उनका 70वां जन्मदिन बेहद खास रहा। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को ही वह अपनी करीबी मित्र परवीन दुसांज (42) के साथ परिणय सूत्र में बंधे। अभिनेता के जन्मदिन के समारोह में शामिल हुए अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने कबीर बेदी को 10 और शादियां करने की शुभकामनाएं दीं।

गुलशन ग्रोवर ने 10 और शादियां करने की शुभकामना दी
ग्रोवर ने संवाददाताओं से कहा, "वह मेरे पसंदीदा हैं और उन्होंने काफी अच्छा काम किया है। वह फिल्म जगत में सबसे बेहतरीन इंसान हैं। शुभकामनाएं दिल से आती हैं और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं कि वह 10 और शादियां करें।"

कबीर की ऑस्कर की ख्वाहिश
कबीर ने संवाददाताओं से कहा, "मेरे 70वें जन्मदिन पर सभी का स्वागत है। मेरा मानना है कि इस क्षेत्र में करियर के 25 साल बिताने वाले प्रत्येक व्यक्ति को ऑस्कर मिलना चाहिए और इसमें मैं भी शामिल हूं।"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दिल्ली के सूफी बैंड का नजराना
परवीन ने इसके बाद कबीर के जन्मदिन पर दिल्ली के सूफी बैंड को पेश किया और कहा कि अभी और भी तोहफे बाकी हैं। दोनों गुरुवार को गुरुद्वारे पहुंचे, मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। वे शुक्रवार को परिजनों तथा करीबी मित्रों की उपस्थिति में परिणय सूत्र में बंधे।