सोनाक्षी का नया फ़ैन कुश सिन्हा, ट्वीट कर भाई को कहा 'शुक्रिया'

मुंबई:

70 और 80 के दशक में बड़े प्रतिद्वंदी रहे अमिताभ बच्चन और शत्रुघन सिन्हा। और आज शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा परफॉर्म कर रही हैं अमिताभ बच्चन के गाने पर।

सोनाक्षी सिन्हा ने इस साल हुए IIFA अवार्ड्स में अमिताभ बच्चन के गाने पर परफॉर्म किया और वाहवाही बटोरी। सोनाक्षी सिन्हा ने अमिताभ बच्चन के मशहूर गाने 'जुम्मा-चुम्मा' पर परफॉर्म किया। ख़ास बात ये है की सोनाक्षी वैसे ही लिबास में और कंधे पर गमछा लिए हुए अमिताभ के अंदाज़ में दिखीं।

सोनाक्षी इस साल के इस अवार्ड समारोह में गाना गाते हुए भी नज़र आईं और उनकी इस परफॉर्मेंस ने उन्हें नया फ़ैन दे दिया, जो उनका भाई है कुश सिन्हा। कुश इस परफॉर्मेंस को देखने के बाद सोनाक्षी के नए फ़ैन बन गए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कुश सिन्हा ने ट्वीट करके अपनी बहन सोनाक्षी को बधाई दी और सोनाक्षी ने भी ट्वीट करके अपने भाई का शुक्रिया अदा करते हुए कहा की 'मैं खुश हूं की आप को ख़ुश करने में कामयाब रही।'