बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर अपने परदादा से भिड़ेंगे?

बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर अपने परदादा से भिड़ेंगे?

रणबीर कपूर (फाइल फोटो)

इसे इत्तेफ़ाक़ कहें या संजोग, रणबीर कपूर और उनके परदादा पृथ्वी राज कपूर एक ही दिन सिनेमा घरों में उतरेंगे। यह तारीख़ होगी 27 नवंबर की, जब रणबीर कपूर की फ़िल्म 'तमाशा' और पृथ्वी राज कपूर की फ़िल्म 'नानक नाम जहाज़ है' एक साथ रिलीज़ होगी।

फ़िल्म 'नानक नाम जहाज़ है' पृथ्वी राज कपूर की फिल्म है जो 1959 में रिलीज़ हुई थी। पंजाबी भाषा में बनी ये फ़िल्म  सुपरहिट हुई थी। इस फ़िल्म को राष्ट्रीय पुरुस्कार भी मिले थे। पृथ्वी राज कपूर की इस क्लासिक फ़िल्म को अब एक बार फिर रीस्टोर कर डिजिटाइज़ किया गया है और 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती के दिन 'नानक नाम जहाज़ है' रिलीज़ की जा रही है। इस फ़िल्म का ट्रेलर हाल ही में गुरुद्वारा रकाब गंज साहेब में रिलीज़ किया गया है।

पृथ्वी राज कपूर की इस फ़िल्म को दोबारा रिलीज़ करने के लिए इसे डिजिटाइज़ कर इसके रंगों को बदला या सुधार गया है और इसके साउंड को भी डिजिटाइज़ किया गया है।

वेब ग्रुप के चेयरमैन राजू चड्ढा ने कहा है, हम बड़े हुए हैं इस फ़िल्म को देख कर और मुझे ख़ुशी हो रही है कि हम दोबारा इसे दर्शकों के बीच ला रहे हैं। मैं ज़्यादा से ज़्यादा लोगों से अपील करना चाहूंगा ऐसी उम्दा फिल्मों को  बचाने के लिए।

वहीँ वेव सिनेमा के सीईओ राहुल मितरा कहते हैं, 'ये भी एक संजोग और मज़ेदार बात है कि रणबीर कपूर की तमाशा और उनके परदादा पृथ्वी राज कपूर की फ़िल्म एक ही दिन रिलीज़ हो रही है।'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ये बात सही है कि दोनों फिल्मों के बीच या दादा पोते के बीच कोई तुलना नहीं करना सही नहीं होगा मगर ये एक सुन्दर संजोग और मज़ेदार पहलु तो है की दादा पोत एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर नज़र आयंगे।