कल्पना चावला पर बन रही फिल्म में प्रियंका चोपड़ा? पढ़ें क्या कहा उन्होंने

कल्पना चावला पर बन रही फिल्म में प्रियंका चोपड़ा? पढ़ें क्या कहा उन्होंने

प्रियंका चोपड़ा क्या कल्पना चावली पर बन रही फिल्म में काम करेंगी?

मुंबई:

अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला पर बन रही फिल्म के लिए उनसे संपर्क किए जाने की अटकलों को लेकर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अभी चुप्पी साध रखी है।

कल्पना चावला पर बन रही फिल्म का हिस्सा होने के संबंध में सवाल करने पर, प्रियंका ने कहा, ‘‘मुझे कई फिल्मों की पेशकश हुई है, मैं पुष्टि नहीं कर सकती कि कौन सी कर रही हूं। कुछ बहुत अच्छी स्क्रिप्ट हैं। मेरे पास बहुत सारे विकल्प हैं, लेकिन समय नहीं है।’’ कल्पना ने पहली बार मिशन विशेषज्ञ और प्राथमिक रोबोटिक आर्म ऑपरेटर के रूप में 1997 में कोलंबिया अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी थी। 2003 में छह अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतरिक्ष यान हादसे में कल्पना भी मारी गयी थीं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

प्रियंका ने इससे पहले मुक्केबाज ‘मेरी कॉम’ के जीवन पर बनी फिल्म में काम किया था और दर्शकों ने उसे खूब पसंद किया था। अभिनेत्री ने कहा, ‘‘छह फिल्में हैं। भारत और अमेरिका के बीच, मैं सिर्फ दो फिल्में कर सकती हूं। मुझे नहीं पता कि अंत में किसका चुनाव करूंगी। तय करना बहुत मुश्किल है।’’