यूएस से लौटने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने रणवीर सिंह के साथ की पार्टी, देखें फोटो

यूएस से लौटने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने रणवीर सिंह के साथ की पार्टी, देखें फोटो

पार्टी के दौरान रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और जोया अख्तर.

खास बातें

  • पार्टी फिल्मकार रितेश सिधवानी ने आयोजित की थी
  • अगले महीने बेवॉच के प्रमोशन के लिए यूएस वापस जाएंगी प्रियंका
  • प्रियंका अपने आगामी बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर चर्चा करेंगी
नई दिल्ली:

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दस दिनों की छुट्टी पर भारत आई हैं, वापस लौटते ही प्रियंका ने शनिवार रात अपने गुंडे को-स्टार रणवीर सिंह के साथ जमकर पार्टी की. प्रिंयका कई महीनों से न्यूयॉर्क में रह रही हैं, उन्होंने हाल ही में अमेरीकी टीवी सीरीज 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन की शूटिंग पूरी की है, इस शो में प्रियंका एलेक्स पेरिश की भूमिका में नजर आती हैं. फिल्मकार रितेश सिधवानी ने यह पार्टी रखी थी जिसमें रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा के अलावा जोया अख्तर, होमी अदजानिया, नित्या मेहरा और फोटोग्राफर अभीत गिदवानी शामिल हुए थे. प्रियंका चोपड़ा ने पार्टी की एक तस्वीर भी शेयर की है जिसे उन्होंने कैप्शन दिया- 'दोस्तों के साथ अच्छा समय'.

यहां देखें प्रियंका चोपड़ा का पोस्टः
 


रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा तीन फिल्मों 'दिल धड़कने दो', 'गुंडे' और 'बाजीराव मस्तानी' में साथ काम कर चुके हैं.

प्रियंका की आखिरी बॉलीवुड फिल्म प्रकाश झा की 'जय गंगाजल' थी. कहा जा रहा है कि दस दिन भारत में रहने के दौरान प्रियंका अपने आगामी बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर अंतिम फैसला लेंगी, इसके साथ ही वह ब्रांड एंडोर्समेंट के अपने कार्यक्रमों को पूरा करेंगी. अगले महीने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' के प्रचार के लिए प्रियंका वापस अमेरिका चली जाएंगी. इस फिल्म में वह विक्टोरिया लीड्स की नकारात्मक भूमिका में नजर आने वाली हैं, फिल्म में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म 10 मई को रिलीज हो रही है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com