प्रियंका ने किया बड़ा खुलासा, अब हॉलीवुड सुपरस्टार के साथ आएंगी नजर

प्रियंका ने किया बड़ा खुलासा, अब हॉलीवुड सुपरस्टार के साथ आएंगी नजर

प्रियंका चोपड़ा (फाइल फोटो)

मुंबई:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में पूरी तरह से अपना कदम आगे बढ़ाती हुई नजर आ रही हैं। अमरिकी टीवी सीरीज 'क्वांटिको' में काम कर रही प्रियंका ने हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन जॉन्सन के साथ अपना वीडियो ट्विटर पर जारी करते हुए अपने फॉलोवर्स से यह खबर शेयर की।

मशहूर हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉन्सन 'द रॉक' के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने फास्ट एंड फ्यूरियस 6, गिरिडिओं गैंग, फास्टर, रेस तो विच माउंटेन, पैन एंड गेन, संन्निच, वाकिंग टालल, जर्नी तो मिस्टीरियस आइलैंड जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। जॉन्सन हॉलीवुड के टॉप स्टार्स में हैं और प्रियंका चोपड़ा इनके साथ काम करेंगी।  


इस खबर ने हलचल मचा दी है। प्रियंका की जॉन्सन के साथ डेब्यू हॉलीवुड फिल्म के लिए सोशल मीडिया में जबरदस्त उत्साह है और खुद प्रियंका ने फिल्म के बारे में ट्वीट करके लिखा, 'यह बात ऑफिशियल करने का वक्त आ गया है, बे वॉच के बाद रॉक के साथ काम करूंगी!'
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दीपिका के बाद प्रियंका बॉलीवुड की दूसरी टॉप एक्ट्रेस बन चुकी हैं, जिन्हें हॉलीवुड की बड़ी फिल्म साइन की है। दीपिका-प्रियंका की बॉलीवुड फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' ब्लॉकबस्टर रही और अब उनके प्रशंसक प्रियंका को जॉन्सन और दीपिका को विन डीजल के साथ देखने के लिए बेचैन हैं।